एक्सप्लोरर

Hardoi News: हरदोई में होमगार्ड के साथ बुरा व्यवहार करने वाले कोतवाली प्रभारी पर कार्रवाई की मांग, ये है पूरा मामला

UP News: यूपी के हरदोई में होमगार्डों से अभद्रता और अमानवीय व्यवहार करने के मामला सामने आया है. जिसको लेकर अपर पुलिस अधीक्षक से मिलकर पूरे मामले की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की

Hardoi News: हरदोई के पिहानी में कोतवाली प्रभारी द्वारा होमगार्डों से अभद्रता और अमानवीय व्यवहार करने का मामला सामने आया है. जिसके बाद होमगार्डों के प्रतिनिधि मंडल ने अपर पुलिस अधीक्षक से मिलकर पूरे मामले की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की. एएसपी ने मामले की जांच सीओ हरियावां को सौंपी है.अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह के पास पहुंचे होमगार्डों के प्रतिनिधिमंडल के साथ पिहानी कोतवाली में तैनात होमगार्ड हरपाल और भगवत सहाय समेत अन्य होमगार्डों ने आरोप लगाया है कि प्रभारी निरीक्षक बेनी माधव त्रिपाठी उन लोगों के साथ अभद्र और अमानवीय व्यवहार करते हैं. 

क्या है पूरा मामला?
हरपाल का कहना है कि वह आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में पिहानी शाखा में ड्यूटी पर तैनात था, इसी बीच प्रभारी निरीक्षक बेनी माधव त्रिपाठी आए और अकारण उसके साथ गाली गलौज करते हुए अमानवीय व्यवहार कर उसको मारने दौड़े. पीड़ित का आरोप है कि वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला सुलझाया. उनका यह भी कहना है कि प्रभारी निरीक्षक द्वारा होमगार्ड भगवत सहाय और  पीतांबर जो कि बैंक ऑफ इंडिया तन्दौर और सुरेश चंद्र यादव जो कि कारवां ड्यूटी में तैनात हैं इनके साथ भी अभद्रता की है. पूरे मामले की शिकायत करते हुए मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग की गई. इस पूरे प्रकरण की जांच हरियावां के सीओ परशुराम सिंह को सौंपी गई है.

होमगार्डस ने लगाया ये आरोप
इस मामले में होमगार्ड एसोसिएशन के नेता अरविंद कुमार ने कहा कि हम लोगों ने कोतवाल के द्वारा जातिसूचक शब्दों द्वारा अपमानित किये जाने के मामले में कार्य बहिष्कार कर अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है, जिसके बाद हमें आश्वासन मिला लेकिन जांच के बाद भी न्याय नहीं मिला तो कार्य नहीं करेंगे और जब तक जांच हो रही है वहां कोई काम करने जाने को तैयार नही है. सीओ हरियावां परशुराम सिंह ने बताया कि जांच आख्या एसपी को सौंपेंगे.  होमगार्ड्स का आरोप है कि थाना प्रभारी निरीक्षक ने इनके साथ अभद्रता की और गाली गलौच की है. इनको आश्वस्त किया गया है कि इस मामले में जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें:-

Bundelkhand Expressway: सिर्फ 28 महीनों में तैयार हुआ यूपी का पांचवां एक्सप्रेस वे, जानें क्या है इसकी खासियत

LPG Price Hike: घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी, जानिए यूपी के इन बड़े शहरों में क्या हैं दाम?

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बागपत: चाय में दिया जहर, मंदिर में दफनाकर लगा दी टाइल्स! पुजारी ने किया 2 दोस्तों का कत्ल?
बागपत: चाय में दिया जहर, मंदिर में दफनाकर लगा दी टाइल्स! पुजारी ने किया 2 दोस्तों का कत्ल?
गाजियाबाद: बच्चों की तस्करी का खुलासा, दंपत्ति ने अपने बच्चे को भी बेचा, 7 गिरफ्तार
गाजियाबाद: बच्चों की तस्करी का खुलासा, दंपत्ति ने अपने बच्चे को भी बेचा, 7 गिरफ्तार
Xप्लेन: बिहार के बाद UP में लागू होने पर कितना खर्च? जानें मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का पूरा गणित
UP में लागू होने पर कितना खर्च? जानें मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का पूरा गणित
लखनऊ ईदगाह में बच्चों की तिरंगा प्रतियोगिता, देशभक्ति का दिया संदेश
लखनऊ ईदगाह में बच्चों की तिरंगा प्रतियोगिता, देशभक्ति का दिया संदेश

वीडियोज

Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? खुद बोले, 'मेरा मकसद...'
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget