एक्सप्लोरर

हरदोई में युवती ने पेट्रोल पंपकर्मी पर तानी रिवाल्वर,बोली- इतनी गोली मारूंगी कि घरवाले पहचान नहीं पाएंगे

Hardoi News: मामूली बात पर एक युवती ने पेट्रोल पम्प कर्मी पर रिवाल्वर तान दी और उसे जान से मारने की धमकी दी. इसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

UP News: यूपी के हरदोई से चौंकाने वाली एक खबर सामने आई है. जिसमें मामूली बात पर एक युवती ने पेट्रोल पम्प कर्मी पर रिवाल्वर तान दी और उसे जान से मारने की धमकी दी. इसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हरकत में आई पुलिस ने मामला दर्ज कर रिवाल्वर जब्त कर लिया है और कार्रवाई शुरू कर दी है. मामला बिलग्राम थाना क्षेत्र के एक CNG पेट्रोल पम्प का है.

जानकारी के मुताबिक बिलग्राम थाना क्षेत्र में सीएनजी पेट्रोल पंप है, जहां पंपकर्मी रजनीश कुमार पुत्र नेत्रपाल ड्यूटी पर तैनात था.थाना शहाबाद निवासी एहसान खान अपनी गाड़ी में फिलिंग कराने पहुंचे, जिस पर रजनीश ने सुरक्षा के तहत कार सवार को गाड़ी से नीचे उतरने के लिए कहा, जिस पर सवार महिला और उसके परिजनों ने विरोध जताया. इस दौरान एहसान खान की पुत्री सुरीश खान उर्फ़ अरीबा रिवाल्वर लेकर तेजी से आयी और रजनीश के सीने पर रखते हुए बोली इतनी गोली मारूंगी कि घर वाले पहचानने से इनकार कर देंगे. एकाएक हुई इस हरकत से वहां हड़कम्प मच गया.

मुकदमा हुआ दर्ज

पंपकर्मी रजनीश की ओर से थाने में दी गई तहरीर के आधार पर थाना बिलग्राम में मु.अ.सं. 268/25 के अंतर्गत धारा 115(2), 352, 351(3) बीएनएस व 30 आर्म्स एक्ट में नामजद एफआईआर दर्ज की गई है.

रिवालवर के साथ 25 कारतूस बरामद

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 35(3) बीएनएस के तहत नोटिस तामील कर दी है. साथ ही युवती के पास मौजूद 32 बोर की लाइसेंसी रिवॉल्वर और 25 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं. थाना प्रभारी के अनुसार, मामले की जांच जारी है और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

CNG पेट्रोल पम्प पर हुई इस घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.लोग युवती को रिवाल्वर रानी की संज्ञा भी दे रहे हैं, बल्कि कुछ कानून का डर कितना है लोगों में इस पर भी सवाल उठा रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नौकरी का झांसा, फिर बंधक बनाकर महिला से गैंगरेप; SP से लगाई गुहार
नौकरी का झांसा, फिर बंधक बनाकर महिला से गैंगरेप; SP से लगाई गुहार
'ऐसे लोगों पर मुकदमा...' शस्त्र लाइसेंस मामले पर बोले अफजाल अंसारी
'ऐसे लोगों पर मुकदमा...' शस्त्र लाइसेंस मामले पर बोले अफजाल अंसारी
स्वतंत्रता दिवस पर CM योगी-अखिलेश ने दी बधाई, अमर बलिदानियों को किया याद
स्वतंत्रता दिवस पर CM योगी-अखिलेश ने दी बधाई, अमर बलिदानियों को किया याद
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर गड्ढे, HC ने NHAI और सरकार से मांगा जवाब
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर गड्ढे, HC ने NHAI और सरकार से मांगा जवाब

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget