एक्सप्लोरर

Hardoi News: हरदोई में अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने पर बवाल, दो गुटों में हुई जमकर मारपीट और पत्थरबाजी

Hardoi Latest News: हरदोई में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के उद्देश्य से अंबेडकर और गौतम बुद्ध की मूर्तियों पर पत्थरबाजी हुई, जिससे मूर्तियों को नुकसान हुआ. घटना के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा.

UP News: उत्तर प्रदेश के हरदोई में अराजक तत्वों ने भीमराव अंबेडकर और बुद्ध की क्षतिग्रस्त कर दी. इसके बाद दो पक्षों में जमकर बवाल हुआ. इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस के सामने भी लोगों ने खूब पथराव किया गया. इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. मामला इतना बढ़ गया था कि पुलिसकर्मी भी खुद का बचाव करते हुए दिखाई दिए. पुलिस ने कहा कि बुद्ध प्रतिमा पहले से खण्डित थी. काफी समझाने के बाद दोनों पक्ष मान गए हैं. इस मामले में तहरीर लेकर कार्रवाई की जा रही है. तनाव को देखते हुए गांव में सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है.

बताया जा रहा है कि हरदोई के बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम सुरजीपुर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के उद्देश्य से अंबेडकर और गौतम बुद्ध की मूर्तियों पर पत्थरबाजी हुई, जिससे मूर्तियों को नुकसान हुआ है. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और इलाके में तनाव फैल गया. लोगों ने आरोप लगाया कि कि य कृत्य सोच समझकर किया गया है ताकि जातीय तनाव भड़काया जा सके. सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल गांव में तैनात कर दिया गया है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो.

तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात
घटना की गंभीरता को देखते हुए बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों के साथ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन इस दौरान भी लोगों ने जमकर हंगामा किया. स्थानीय लोग पुलिस पर भी पथराव करते हुए दिखाई दिए, जिसमें पुलिस भी खुद को बचाने के लिए भागती नजर आई. ऐसे में तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले को शांत किया गया.

अपर पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि थाना बेहटा गोकुल के सूरजीपुर गांव में कल दो पक्षों में कहासुनी हो गई थी. उसी को लेकर दोनों पक्षों में फिर से विवाद हो गया. इसमें एक पक्ष का आरोप है कि महात्मा बुद्ध की प्रतिमा को दूसरे पक्ष द्वारा खंडित की गई है, लेकिन ये असत्य है. प्रतिमा पहले से ही खंडित थी, जिसकी फोटोग्राफ पूर्व की उपलब्ध है और दोनों पक्ष इस बात पर सहमत हैं कि पहले से खंडित थी.

उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा दोनों पक्षों की तरफ से एक तहरीर प्राप्त करके वैधानिक कार्रवाई की जा रही है, यहां पर पर्याप्त फोर्स मौजूद है और दोनों पक्षों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा दृष्टि रखी जा रही है.

(रंजीत कुमार सिंह की रिपोर्ट)

साहिल ही है मुस्कान के होने वाले बच्चे का पिता? खबर सुन कर जेल में हुआ भावुक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साइक्लोन अर्नब का असर, पूर्वी यूपी में आज भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट
साइक्लोन अर्नब का असर, पूर्वी यूपी में आज भारी बारिश और आंधी-तूफान
लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा
लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा
UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
Embed widget