एक्सप्लोरर

Hardoi: ग्रामीण से विवाद पर शख्स ने कर दी अंधाधुंध फायरिंग, गोली लगने से भतीजे की ही चली गई जान, गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के हरदोई में सिंचाई को लेकर दो लोगों के बीच में विवाद शुरू हो गया. बहस के दौरान एक व्यक्ति ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी जो खुद उसके भतीजे को लग गई और उसकी मौत हो गई.

UP News: हरदोई (Hardoi) में विवाद के बाद एक युवक ने ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी जिसमें उसके ही भतीजे की गोली लगने से मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए. आरोपी व्यक्ति काफी देर तक फायरिंग करता रहा जिससे अफरा-तफरी मच गई. मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंची जिसके बाद आरोपी को किसी तरह बंदूक सहित गिरफ्तार (Accused Arrested) किया गया. गोली लगने से दोनों लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर भेजा गया है. 

अतरौली थाने में तैनात एक चौकीदार रधुनाथ कस्बे में रहता है. वह रविवार देर रात अपने खेत में बोई गई आलू की फसल की सिंचाई के लिए टंकी से पानी लगाने गया था. टंकी के पड़ोस में मंगला पांडेय नाम का एक शख्स रहता है जिसने वीडियो बनाना शुरू कर दिया जिसका रघुनाथ ने विरोध किया. उनके बीच बहस शुरू हो गई. देखते ही देखते मारपीट और पथराव होने लगा. इस दौरान मंगला के भतीजे रजत पांडेय (26), शानू पांडेय (28) और विशाल पांडेय (24) चौराहे से आ रहे थे. उन्होंने देखा तो वे बीच बचाव करने लगे. इस बीच मंगला पांडेय अपने घर की छत पर चढ़ गया और अपनी दो नाली बंदूक से फायरिंग करने लगा.

लोगों ने आरोपी की बाइक में लगा दी आग

मंगला पांडेय ने ताबड़तोड़ सात फायर किए इसमें रजत पांडेय की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि शानू और विशाल गंभीर रूप से घायल हो गए. गोली चलने की सूचना पर रधुनाथ के बेटे अन्नू ने अतरौली पुलिस को दी. सूचना के आधे घंटे बाद पुलिस के पहुंचने से आक्रोशित लोगों ने मंगला पांडेय की मोटर साइकिल में पुलिस के सामने ही आग लगा दी और कार में तोड़फोड़ की. घटना की सूचना पर एएसपी अनिल कुमार सिंह और एसपी राजेश द्विवेदी मौके पर पहुंच गए.एसपी ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्यवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें -

Bharat Jodo Yatra: अमेठी से राहुल गांधी 2024 में लड़ेंगे लोकसभा चुनाव? कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने खुद दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget