एक्सप्लोरर

ग्लूकोज की खाली बोतल हाथ में लेकर अस्पताल में घूमता रहा मरीज, डॉक्टर और नर्स ने नहीं ली सुध

Hapur News: मरीज दयाराम ने बताया कि उन्हें उल्टी और दस्त की शिकायत के बाद सिखेड़ा सीएचसी में भर्ती कराया गया था. ग्लूकोज की बोतल खाली होने के बाद भी किसी स्वास्थ्यकर्मी ने उनकी सुध नहीं ली.

UP News: यूपी के हापुड़ में सिंभावली ब्लॉक स्थित सिखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी  लापरवाही का एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है.  मात्र 24 घंटे पहले ही इस अस्पताल में दो नवजात शिशुओं की मौत ने स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल उठाया था और अब एक नया वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें मरीज ग्लूकोज की खाली बोतल हाथ में लिए डॉक्टर और नर्स की तलाश में अस्पताल परिसर में भटकते नजर आ रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कम्प मच गया है.

वायरल वीडियो के मुताबिक मरीज दयाराम ने बताया कि उन्हें उल्टी और दस्त की शिकायत के बाद सिखेड़ा सीएचसी में भर्ती कराया  गया था. उन्हें ग्लूकोज की ड्रिप लगाई गई थी, लेकिन बोतल खाली होने के बाद भी किसी स्वास्थ्यकर्मी ने उनकी सुध नहीं ली. मजबूरन उन्हें खाली बोतल लेकर अस्पताल में स्टाफ की तलाश करनी पड़ी. वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि अस्पताल परिसर में कोई डॉक्टर या नर्स मौजूद नहीं था. दयाराम ने कहा कि मेरी ड्रिप खत्म हो गई थी, लेकिन कोई देखने वाला नहीं था. मैं खुद ही मदद के लिए इधर-उधर भटक रहा था.

24 घंटे पहले हुई थी दो नवजातों की मौत

यहां बता दें कि 19 जून को ही सिखेड़ा सीएचसी में दो गर्भवती महिलाओं, प्रियंका और प्रीति, की डिलीवरी के दौरान भारी लापरवाही सामने आई थी. अस्पताल में बिजली न होने के कारण मोबाइल टॉर्च की रोशनी में डिलीवरी कराई गई थी, और कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था. डिलीवरी के बाद दोनों नवजातों को ऑक्सीजन की जरूरत थी, लेकिन न जनरेटर चालू किया गया और न ही ऑक्सीजन उपलब्ध कराई गई थी. जिसके चलते दोनों शिशुओं की दर्दनाक मौत हो गई. जिससे मरीजों और परिजनों में काफी आक्रोश था.

अधिकारियोंअधिकारियों ने कही जांच की बात

इस मामले पर अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एसीएमओ) डॉ. वेदप्रकाश ने कहा कि यह मामला मेरे संज्ञान में आया है. 20 जून को दोपहर लगभग 1:00 बजे सिखेड़ा सीएचसी में मरीज दयाराम को उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद भर्ती किया गया था. उसे ड्रिप लगाई गई थी, लेकिन दोपहर 2:00 बजे फार्मासिस्ट श्रीमनेश अपनी ड्यूटी खत्म कर घर चले गए. दूसरा स्टाफ ड्यूटी पर था, लेकिन मरीज की ड्रिप खत्म होने के बाद भी उसकी देखभाल नहीं की गई. यह गलत है. मरीज को खाली बोतल लेकर नीचे नहीं आना चाहिए था. बोतल को या तो हटा देना चाहिए था या दूसरी बोतल लगानी चाहिए थी.इसकी जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.

(हापुड़ से विपिन शर्मा की रिपोर्ट )

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या दौरे में अखिलेश यादव को बुरी लगी ये बात! कहा- मुझे खेद है कि...
अयोध्या दौरे में अखिलेश यादव को बुरी लगी ये बात! कहा- मुझे खेद है कि...
'दाढ़ी टोपी रूठ जाती..', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर ओम प्रकाश राजभर ने कसा तंज
'दाढ़ी टोपी रूठ जाती..', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर ओम प्रकाश राजभर ने कसा तंज
बुलंदशहरः दिल्ली ले जाने के बहाने गैंगरेप, किशोरी को नहर में फेंका; 2 आरोपी गिरफ्तार
बुलंदशहरः दिल्ली ले जाने के बहाने गैंगरेप, किशोरी को नहर में फेंका; 2 आरोपी गिरफ्तार
एलन मस्क को राहुल गांधी के जवाब पर भड़की BJP, कहा- उनके ट्वीट करने से...
एलन मस्क को राहुल गांधी के जवाब पर भड़की BJP, कहा- उनके ट्वीट करने से...

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बिहार में जोड़े जाएंगे छूटे हुए वोटर्स
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बिहार में जोड़े जाएंगे छूटे हुए वोटर्स
CJP का आंदोलन: अभिजीत दीपके भयंकर नाराज, बोले- 'चाहे कुछ भी हो जाए...'
CJP का आंदोलन: अभिजीत दीपके भयंकर नाराज, बोले- 'चाहे कुछ भी हो जाए...'
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
CJP के जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले आशुतोष रांका का पुलिस को मैसेज- 'आपको पता है कि...'
CJP के जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले आशुतोष रांका का पुलिस को मैसेज- 'आपको पता है कि...'
नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने बताया क्यों रात में किया गया अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर का रात में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Embed widget