एक्सप्लोरर

आगरा: भारी बारिश से ताजनगरी में जलभराव, कांग्रेस नेताओं का नगरायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में भारी बारिश से जहां एक तरफ गर्मी से निजात मिली वहीं दूसरी तरफ शहर की सड़कों पर जलभराव कि स्थिति पैदा हो गई जिसे लेकर अब कांग्रेस कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए हैं.

Agra News: आगरा में हुए मानसून की पहली बारिश ने नगर निगम दावों की पोल खोल कर रख दी है, सड़कों पर जगह-जगह जलभराव हो गया है, सड़कों पर भरा हुआ गंदा पानी लोगों के घरों में पहुंच गया जिससे लोगों को बीमारियों का भी डर सता रहा है. शहर में सड़कों पर जलभराव व स्वच्छता की समस्या को लेकर कांग्रेसियों के द्वारा नगर निगम में नगरायुक्त कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया, नारेबाजी की गई और शहर की बिगड़ रहे हालातो को सुधारने की नगर निगम के अधिकारियों से मांग की गई. 

कांग्रेस पार्टी के महानगर अध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी नगर निगम पहुंचे. जहां नगरायुक्त के कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने लगे. इस दौरान महापौर और नगरायुक्त के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां ले रखी थी, तख्तियों पर लिखा हुआ था, आगरा स्मार्ट सिटी है या फ्लॉप सिटी. कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जलभराव को नगर निगम की लापरवाही बताया है. 

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ने बोला हमला
इस पूरे मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी के महानगर अध्यक्ष अमित सिंह ने कई बड़ी बातें कहीं. उन्होंने कहा कि नगर निगम के द्वारा आगरा की जनता से करोड़ों रुपए का मोटा टैक्स वसूला जाता है, उसका परिणाम यह है कि पूरी साल ना तो कोई नाला बनता है, ना ही कोई नाली साफ होती है और ना ही कोई खरंजा बनता है, बस बरसात के समय ही सफाई की जाती है और नाले, नालियों की सिल्ट निकाल कर सड़कों पर डाल दी जाती है, बरसात होने पर सिल्ट नाले और नालियों में गिर जाती है, जिससे दुर्घटनाएं होती हैं.

कांग्रेस पार्टी के महानगर अध्यक्ष अमित सिंह ने बताया है कि नगर निगम के आसपास अवैध वसूली की जा रही है जिसे हम गुंडा टैक्स कहेंगे, अमित सिंह ने महापौर नगराआयुक्त एवं नगर निगम के अन्य अधिकारियों पर कई तरह के आरोप भी लगाए हैं. 

उग्र प्रदर्शन की दी चेतावनी
उन्होंने कहा पूरे शहर में आवारा पशु घूम रहे हैं, बस जन प्रतिनिधियों और जिम्मेदार अधिकारियों के आवासों के आसपास ही साफ सफाई होती है, पूरे शहर में सफाई को लेकर कोई व्यवस्था नहीं है, इसी को लेकर आज महानगर कांग्रेस कमेटी के द्वारा अपर नगराआयुक्त को ज्ञापन सौंपा गया. साथ ही चेतावनी दी कि अगर इस व्यवस्था में जल्द ही सुधार नहीं हुआ तो कांग्रेस पार्टी उग्र प्रदर्शन करेगी, किसी को भी चैन से बैठने नहीं दिया जाएगा.

अमित सिंह ने बताया कि उनकी प्रमुख मांगे हैं जिनमें शहर की साफ सफाई समय से की जाए, सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं को पकड़ा जाए, जो गुंडा टैक्स चल रहा है उस पर भी रोक लगाई जाए. इस पूरे मामले को लेकर अपर नगरायुक्त के द्वारा जानकारी दी गई है कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आज नगर आयुक्त कार्यालय पर ज्ञापन सौंपा है उनका ज्ञापन मान्य कर लिया गया है, उनकी जो मांगे हैं उन पर जल्द ही अमल किया जाएगा. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में बेटी को फोन चलाने से रोकना मां को पड़ा भारी, लड़की ने दे दी जान; जांच शुरू
वाराणसी में बेटी को फोन चलाने से रोकना मां को पड़ा भारी, लड़की ने दे दी जान; जांच शुरू
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
UP Weather: यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, आज 51 जिलों में बूंदाबादी के आसार, इस दिन से फिर एक्टिव होगा मानसून
यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, आज 51 जिलों में बूंदाबादी के आसार, इस दिन से फिर एक्टिव होगा मानसून
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Adarsh Baal Vidyalaya Review: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ साथ कुछ सिखाएगी और समझाएगी भी 
आदर्श बाल विद्यालय रिव्यू: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ सिखाएगी और समझाएगी भी 
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
Bihar Protest Viral Video: टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
Embed widget