एक्सप्लोरर

हापुड़: पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर मिला सलमान का शव, धारदार हथियार से की हत्या

UP News: हापुड़ में एक युवक की हत्या कर दी गई है. उसका शव खेत में पड़ा मिला है. युवक की पहचान सलमान के रूप में हुई है, वह बर्तन बेचने का काम करता था.

Hapur News: यूपी के हापुड़ जनपद से एक दिलदहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां नगर कोतवाली क्षेत्र के नगोला पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर एक युवक का शव खेत में पड़ा हुआ मिला. बताया जा रहा है कि युवक की हत्या धारदार हथियार से बुरी तरह रेत कर की गई है. युवक की हत्या की जानकारी जैसे ही परिजनों को हुई, तो उनमें कोहराम मच गया. उधर सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस के अलावा फॉरेंसिक टीम पहुंच गई. पुलिस युवक की हत्या के कारणों की जांच पड़ताल में जुट गई है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद की नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अलीपुर गली नंबर 2 में रहने वाला सलमान साप्ताहिक पैंठ में बर्तन बेचने का काम करता था. सलमान बीते शनिवार को घर से गाजियाबाद के फरीदनगर में लगी पैंठ में बर्तन बेचने के लिए निकाला था, लेकिन वह वापस लौटकर नहीं आया. सलमान के घर वापस न आने पर परिवारजनों को जब चिंता हुई, तो उन्होंने सलमान की तलाश शुरू कर दी. 

धारदार हथियार से किया गया हमला
रविवार की सुबह सलमान का शव हापुड़ में नगर कोतवाली क्षेत्र के नगोला पुलिस चौकी के पास एक खेत में लोगों ने पड़ा हुआ देखा गया. इसकी जानकारी जब पुलिस को हुई तो सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई. उधर घटना की जानकारी मिलते ही मृतक सलमान के परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए. बताया जा रहा है कि सलमान की हत्या की गई है. हत्यारों ने धारदार हथियार से सलमान को बुरी तरह रेता गया है और उसके बाद शव को यहां फेंका है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है. 

वहीं इस मामले में सीओ सिटी जितेंद्र शर्मा ने बताया कि सलमान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मिला जानकारी के अनुसार युवक का शव खेत में पड़ा हुआ मिला था. हत्या धारदार हथियार से की गई है.पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है. जल्द ही हत्यारों को पकड़ लिया जाएगा.

(हापुड़ से विपिन शर्मा की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: 'महायुति में कोई खींचतान नहीं, सबकुछ तय है, जल्द तस्वीर साफ होने की उम्मीद'- पूर्व बीजेपी सांसद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget