एक्सप्लोरर

Hapur News: शादी करने आए पुलिस के जवान ने दहेज में मांगी फार्च्यूनर, जानिए आगे क्या हुआ?

हापुड़ के गांधी विहार मोहल्ले में उत्तर प्रदेश पुलिस के जवान ने शादी की रात अपने होने वाले ससुर से दहेज में फार्च्यूनर की मांग कर दी, जिससे खुशी का माहौल गम में तब्दील हो गया.

Hapur News: हापुड़ के गांधी विहार मोहल्ले में उत्तर प्रदेश पुलिस के जवान ने शादी की रात अपने होने वाले ससुर से दहेज में फार्च्यूनर की मांग कर दी, जिससे खुशी का माहौल गम में तब्दील हो गया. लड़की के पिता ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस दुल्हे को विवाह स्थल से उठाकर थाने ले आई. दरअसल, थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला गांधी विहार निवासी प्राचार्य सरजीत सिंह की बेटी भावना उर्फ नेहा की शादी संभल के गांव असमौली निवासी सुशील कुमार पुत्र जगदीश के साथ करनी तय हुई थी. इसके लिए किठौर रोड़ पर सरजीत सिंह ने मैरिज हाल बुक कराकर उसे पूरी तरह से सजवाया था.

सरजीत विवाह में आमंत्रित किये गए अतिथियों की आवभगत में लगे थे. बेटी भावना दुल्हन बनी अपनी बारात आने का इंतजार कर रही थी. दूल्हा सुशील उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के पद पर बरैली में तैनात है. प्राचार्य सरजीत सिंह का कहना था कि जिस समय वह लड़के को देखने गए थे तब कोई डिमांड उसके परिवार वालों की नहीं थी. इसीलिए उन्होंने पांच दिसंबर को लग्न-सगाई की रस्म अदा कर दी और हजारों के सामान के साथ उन्होंने दामाद बनने जा रहे सुशील के हाथ पर एक लाख नकद रूपए रखे. साथ ही वह जमाई को शादी में देने के लिए होंडा अमेज कार भी लाए थे.

दूल्हे ने इस वजह से की फार्च्यूनर गाड़ी की डिमांड

मैरिज होम में दूल्हा बारातियों के साथ आया. दुल्हन के पिता हाथ जोड़कर बारातियों और अतिथियों की आवभगत में लगा था. इसी बीच सुशील ने हजारों लोगों के सामने कहा कि दहेज में उसे होंडा अमेज कार नहीं बल्कि फार्च्यूनर गाड़ी चाहिए. सरजीत के मुताबिक सुशील ने हाल ही में दरोगा बनने के लिए परीक्षा दी जिसके चलते उसने फार्च्यूनर गाड़ी की डिमांड की है. इससे पहले कोई मांग उनके माध्यम से नहीं की गई थी. दुल्हे की एकाएक नाजायज मांग के सामने युवती पक्ष के लोग झुकने को तैयार नहीं हुए. सरजीत ने पूरे मामले से पुलिस को अवगत कराया. पुलिस दूल्हे को थाने लेकर पहुंच गई. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई. इस मामले में सबसे अहम सवाल यह है कि जो पुलिस दिन भर में कई बार दहेज के कई मामलों को सुनती और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करती है. ऐसे में एक पुलिस कांस्टेबल द्वारा दहेज में फार्च्यूनर मांगने से विभाग की प्रतिष्ठा पर प्रश्नचिन्ह लग गया है.

ये भी पढ़ें :-

UP Election: 'फर्क साफ है', बीजेपी ने चुनावी वीडियो जारी करते हुए अखिलेश यादव पर साधा निशाना

इन 12 राज्यों के मुख्यमंत्री बुधवार को जाएंगे अयोध्या, रामलला के करेंगे दर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
CM योगी की मौजूदगी में ओपी राजभर का विपक्ष पर वार, 'सपा ने पिछड़ों का...'
CM योगी की मौजूदगी में ओपी राजभर का विपक्ष पर वार, 'सपा ने पिछड़ों का...'
'यौन शोषण कानून की हो समीक्षा, इसके दुरुपयोग से...', बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान
'यौन शोषण कानून की हो समीक्षा, इसके दुरुपयोग से...', बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान
कांवड़ियों पर साजिद रशीदी के बयान पर मंत्री जयवीर सिंह का पलटवार, 'मुगलिया सोच वाले...'
कांवड़ियों पर साजिद रशीदी के बयान पर मंत्री जयवीर सिंह का पलटवार, 'मुगलिया सोच वाले...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
Embed widget