एक्सप्लोरर

हापुड़ में पुलिस ने पकड़े 11 चोर, ट्रक में लादकर दूसरे राज्य में ले जाते थे चोरी का सामान

एएसपी हापुड़ विनीत भटनागर ने बताया कि चोरों की तलाशी लेने पर उनके पास से तीन तमंचे बरामद हुए, जबकि पुलिस को ट्रक में से पुराना एसी, इनवर्टर और बैटरी आदि बरामद हुए.

Hapur News: यूपी के जनपद हापुड़ की पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. यहां पुलिस ने 1-2 नहीं, बल्कि 11 चोरों को एक साथ गिरफ्तार किया है. पकड़े गये चोर फार्म हाउसों को निशाना बनाया करते थे और वहां से चोरी का सामान ट्रकों में लादकर ले जाया करते थे. पुलिस ने इन चोरों के पास से एक कार, एक ट्रक, तमंचे-कारतूस के अलावा चोरी का सामान आदि भी बरामद किया है. पकड़े गये चोर अंतर्राज्जीय गिरोह के सदस्य बताए जा रहे हैं. पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

एएसपी हापुड़ विनीत भटनागर ने बताया कि हापुड़ के थाना सिंभावली पुलिस रात्रि में गांव वैठ में नहर पटरी पर चेकिंग कर रही थी, तभी पुलिस को एक मिनी ट्रक और कार आती हुई दिखाई दी. पुलिस ने जब ट्रक और कार को रोकने की कोशिश की तो उसमें सवार चालकों ने गाड़ी को तेज भगाना शुरू कर दिया. पुलिस ने पीछा करते हुए दोनों वाहनों की घेराबंदी कर ली और दोनों वाहनों को पकड़ लिया.

जानें 30 करोड़ी नाविक पिंटू महरा की 'क्राइम स्टोरी', पिता और भाई की भी है क्रिमिनल हिस्ट्री

इन्हें किया गिरफ्तार
उन्होंने बताया कि पकड़े वाहनों में से पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया. उनकी तलाशी लेने पर उनके पास से तीन तमंचे बरामद हुए, जबकि पुलिस को ट्रक में से पुराना एसी, इनवर्टर और बैटरी आदि बरामद हुए. एएसपी ने बताया कि बरामद हुआ माल बीते दिनों हापुड़ के गांव बक्सर में स्थित एक फार्म हाउस से चोरी किया गया था. इसके अलावा चोरों के पास से पुलिस ने 20 सिलाई मशीन, दो इंटरलॉक मशीन, रोलर व अन्य सामान बरामद हुआ.

हापुड़ एएसपी ने बताया कि साथ ही 12 हजार रूपये की नकदी भी मिली है. पकड़े गये चोरों में तालिब निवासी गांव हर्रा, थाना सरूरपुर मेरठ, वर्तमान निवासी गांव पाली सादकपुर थाना ट्रोनिका सिटी, गाजियाबाद, धर्मेन्द्र निवासी गांव औरंगाबाद बुलंदशहर, अनीस निवासी भूड बराल मेरठ, फकरूद्दीन निवासी गांव टोडी नंगला, बुलंदशहर, शोएब, अब्दुल खालिद, शादाब निवासीगण गुलावठी, राशिद निवासी कलछीना गाजियाबाद, नोमान निवासी लोनी और रोशन निवासी मधुबनी बिहार हैं. एएसपी ने बताया कि पकड़े गये चोर दूर-दराज के क्षेत्रों में घूम कर पहले रैकी करते थे और उसके बाद फैक्ट्री, फार्म हाउस और मकानों को अपना निशाना बनाते थे. पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
(हापुड़ से विपिन शर्मा की रिपोर्ट)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पंडित के कहने पर मनहूस कहते थे ससुरालवाले', नवविवाहिता की मौत पर बोली मां
'पंडित के कहने पर मनहूस कहते थे ससुरालवाले', नवविवाहिता की मौत पर बोली मां
डिंपल यादव बनेंगी UP की CM? इन तस्वीरों से सियासी गलियारों में हलचल
डिंपल यादव बनेंगी UP की CM? इन तस्वीरों से सियासी गलियारों में हलचल
उत्तरकाशी में भूस्खलन से संग्राली-महीडांडा मार्ग बंद, सैकड़ों वाहन फंसे
उत्तरकाशी में भूस्खलन से संग्राली-महीडांडा मार्ग बंद, सैकड़ों वाहन फंसे
CM योगी के इस फैसले से मायावती खुश, अखिलेश यादव पर जमकर बरसीं
CM योगी के इस फैसले से मायावती खुश, अखिलेश यादव पर जमकर बरसीं

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नागरिकता पर बहस के बीच भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
नागरिकता पर बहस के बीच भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर संसद में ड्रामा! साधु बने पप्पू यादव, चढ़ावा डालने पहुंचे राहुल गांधी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर संसद में ड्रामा! साधु बने पप्पू यादव, चढ़ावा डालने पहुंचे राहुल गांधी
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा- मैंने अपनी आंखों से देखा था
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget