एक्सप्लोरर

हापुड़ पुलिस ने पकड़े अंतर्राज्यीय गिरोह के तीन चोर, दिल्ली, उत्तराखंड और यूपी से करते थे वाहन चोरी

UP News: हापुड़ पुलिस स्वैट टीम की जॉइंट कार्रवाई में अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए इनामी चोर सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से चोरी के वाहन और हथियार बरामद हुए हैं.

Hapur News: उत्तर प्रदेश की हापुड़ पुलिस और स्वैट टीम ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक पांच हजार के इनामी सहित तीन चोरों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए चोरों के पास से पुलिस ने तीन लग्जरी कार और वाहन चोरी के उपकरण व दो तमंचे, दो कारतूस बरामद किए हैं. पकड़े गए चोर दिल्ली एनसीआर के क्षेत्रों से वाहन चोरी कर नेपाल में वाहनों की सप्लाई करते थे. पुलिस पकड़े गए चोरों के नेटवर्क को खंगालने में जुटी हुई है.

हापुड़ एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि हापुड़ की थाना पिलखुवा पुलिस और जनपद की स्वैट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए डूहरी पेट्रोल पंप के पास से तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए युवकों ने अपने नाम अजय तौमर पुत्र कुंवरपाल निवासी ग्राम बावली, थाना बडौत बागपत, इरफान पुत्र याकूब मोहल्ला पूरबा करामत अली केसरगंज चौकी मेरठ, प्रशांत उर्फ गुड्डू पुत्र हरिश्चंद्र निवासी न्यू मार्केट बेगलपुल थाना सदर बाजार मेरठ बताए.

अंतर्राज्यीय गैंग के सदस्य हैं चोर
एसपी ने बताया कि पकड़े गए चोर अंतर्राज्यीय गैंग के सदस्य हैं. जिनमें अजय तौमर गिरोह का सरगना है और उस पर करीब दो दर्जन मुकदमे उत्तर प्रदेश के अलग-अलग थानों नोएडा, पीलीभीत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, हापुड़, गाजियाबाद के अलावा दिल्ली, उत्तराखंड आदि में दर्ज हैं. मुजफ्फरनगर से अजय 5000 रुपए का इनामी बदमाश भी है.

एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने इन चोरों के पास से दो स्कॉर्पियो कार और एक स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की है. स्कॉर्पियो कार एक दिल्ली से चोरी की गई थी, तो दूसरी बागपत जिले से चोरी हुई थी. जबकि स्विफ्ट कार हरिद्वार उत्तराखंड से चोरी की गई थी.

नेपाल में सप्लाई करते थे चोरी का वाहन
एसपी ने बताया कि पकड़े गए चोर एलएनटी की से वाहनों की चोरी करते थे और चोरी करने के बाद उनकी सप्लाई नेपाल की ओर किया करते थे. पुलिस पता लगाने में जुटी है कि इन चोरों के द्वारा कितने वाहनों को चोरी करने के बाद नेपाल में सप्लाई किया गया है और इनके गिरोह में कौन-कौन शामिल है.

पुलिस ने पकड़े गए चोरों के पास से वाहन चोरी करने के उपकरण जिनमें 6 एलन की, एक नोकदार प्लास, पांच चाबी सुजुकी कंपनी, चार चाबी महिंद्रा कंपनी, व तीन गाड़ी के लॉक मय चाबी के, 5 जोड़ी फर्जी नंबर प्लेट, दो तमंचे, दो कारतूस बरामद किए हैं. पुलिस ने अंतर राज्य चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इन चोरों की गिरफ्तारी के बाद एसपी ने पिलखुवा पुलिस और स्वैट टीम को 20 हजार रुपए का इनाम देने की भी घोषणा की है.

ये भी पढ़ें : Watch: वंदे भारत एक्सप्रेस में बीजेपी विधायक राजीव सिंह पारीछा के गुर्गों ने यात्री को पीटा, ट्रेन का वीडियो आया सामने

Input By : विपिन शर्मा
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
यूपी चुनाव से पहले बीजेपी का बड़ा दांव, बनाई अब तक की सबसे बड़ी टीम
यूपी चुनाव से पहले बीजेपी का बड़ा दांव, बनाई अब तक की सबसे बड़ी टीम
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
'99 चुनाव हार चुके हैं, आगे भी हारेंगे', राहुल गांधी के नेतृत्व पर बृजभूषण सिंह का निशाना
'99 चुनाव हार चुके हैं, आगे भी हारेंगे', राहुल गांधी के नेतृत्व पर बृजभूषण सिंह का निशाना

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget