एक्सप्लोरर

Hapur Factory Blast: हापुड़ फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में पुलिस ने फैक्ट्री मालिक वसीम को किया अरेस्ट, घटना के बाद हुआ था फरार

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में शनिवार रात हुए ब्लास्ट मामले में फैक्ट्री मालिक को अरेस्ट कर लिया है. वहीं इस घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है.

Hapur News: हापुड़ (Hapur) में केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट (Chemical Factory Blast) मामले में पुलिस ने इसके मालिक वसीम (Wasim Arrested) को गिरफ्तार कर लिया है. शनिवार रात हुई इस घटना में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है. बताया जा रहा है कि ब्लास्ट के दौरान वसीम भी घायल हुआ है. पुलिस वसीम से पूछताछ कर रही है. हापुड़ के एसपी दीपक भूकर ने वसीम की गिरफ्तारी की पुष्टि की है. घटना में घायल 18 लोगों का दिल्ली, मेरठ और गाजियाबाद के अस्पताल में इलाज चल रहा है.

शुरुआत में ऐसी खबर आ रही थी कि वसीम के परिजन घर में ताला लगाकर फरार हो गए हैं. वहीं आरोपी फैक्ट्री मालिक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तीन टीमें गठित की थीं. पुलिस ने बिल्डिंग मालिक मेरठ के रहने वाले दिलशाद और वसीम के खिलाफ केस दर्ज किया है. वसीम ने दिलशाद से किराए पर यह फैक्ट्री ली थी. वहीं, ऐसे आरोप लग रहे हैं कि केमिकल फैक्ट्री रूही इंडस्ट्री मे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बनाने की आड़ में अवैध रूप से पटाखा बनाया जा रहा था. 

शाहजहांपुर, हरदोई के कामगार यहां करते थे काम

यह फैक्ट्री धौलाना थाना क्षेत्र के खिचरा स्थित यूपीएसआईडीसी इंडस्ट्रियल एरिया में मौजूद है. यहां शनिवार रात को बॉयलर फटने से धमाका हुआ और यह इतना जोरदार था कि उसकी आवाज 10 किलोमीटर दूर तक सुनाई पड़ी.  बता दें कि इसमें काम करने वाले ज्यादातर मजदूर शाहजहांपुर  और हरदोई जनपद के रहने वाले थे. मृतक मजदूरों के शवों को हापुड़ स्थित जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है.

Firozabad Crime News: भागने की कोशिश कर रहा रेप का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, फिरोजाबाद पुलिस ने ऐसे लिया एक्शन

सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख जाहिर करते हुए परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की. उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिया कि वह घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य करें और मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद पहुंचाएं. उन्होंने साथ ही घटना की जांच के भी निर्देश दिए हैं.

ये भी पढ़ें -

Hapur Factory Blast: खिलौना बंदूक बनाने में बारूद का हुआ था इस्तेमाल, पुलिस की जांच में हुआ खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP: लखनऊ कांग्रेस मारपीट के मामले ने पकड़ा तूल, ममता चौधरी दिल्ली तलब
UP: लखनऊ कांग्रेस मारपीट के मामले ने पकड़ा तूल, ममता चौधरी दिल्ली तलब
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में फिर टली सुनवाई, अब 16 अक्टूबर को होगी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में फिर टली सुनवाई, अब 16 अक्टूबर को होगी
गोरखपुर में मिशन शक्ति के छठे चरण का आगाज, CM योगी ने दिखाई रैली को हरी झंडी
गोरखपुर में मिशन शक्ति के छठे चरण का आगाज, CM योगी ने दिखाई रैली को हरी झंडी
'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात
'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget