एक्सप्लोरर

Hapur News: हापुड़ में एक बार फिर तेंदुए ने दी दस्तक, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, जानें क्या बोले लोग

UP हापुड़ जिले के बहादुरगढ़ क्षेत्र के सेहल गांव में दो तेंदुए और एक शावक ने एक किसान के घर पर दस्तक दी. ग्रामीणों में तेंदुओं के आने से दहशत है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तेंदुओं की तलाश की.

Hapur Leopard News: यूपी के जनपद हापुड़ में एक बार फिर थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सेहल के लोग तेंदुए के खौफ से दहशत हैं. कहा जा रहा है कि इस बार दो तेंदुए और एक शावक ने किसान के घर पर जाकर दस्तक दी. समय रहते परिवार के लोग सतर्क हो गये और जब घर में से सामान फेंका तो दोनों तेंदुए और शावक वापस चले गये. बाद में घटना की जानकारी पुलिस को दी गई तो सूचना मिलते ही थाना बहादुरगढ़ पुलिस भी गांव में पहुंच गई. तेंदुए की तलाश की गई. लेकिन तेंदुए वापस खेतों में जाकर छिप गये. अब एक बार फिर ग्रामीणों में तेंदुए के आने से दहशत बन गई है. 

बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सेहल में रहने वाले ग्रामीण मुनेन्द्र सिंह ने बताया कि वह देर शाम नलकूप के पास अपने मित्र के साथ बैठा हुआ था. तभी तीन जानवर आते हुए दिखाई दिये. जिन्हें पहले उसने अंधेरा होने के कारण कुत्ता समझा, लेकिन हाईट ज्यादा होने के कारण वह तेंदुए दिखाई दिये. इस पर वह चुपचाप से वहां से निकल लिया. लेकिन दोनों तेंदुए और एक शावक किसान के घर पहुंच गया. जहां किसान का परिवार सतर्क हो गया और उसने जब घर से सामान फेंका, तो मोहल्ले के कुत्ते भौंकने लगे. जिसके चलते दोनों तेंदुए और शावक वहां से चले गये. 

तेंदुए की दहशत से ग्रामीणों में खौफ
घटना के बाद खौफ में आए ग्रामीणों ने इसकी जानकारी वन विभाग सहित पुलिस को दी. सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने रात्रि में ही तेंदुए की तलाश की, लेकिन सभी तेंदुए खेतों में जाकर छिप गये. गांव में तेंदुए के आने की दहशत से ग्रामीणों में खौफ बन गया है. 

(हापुड़ से विपिन शर्मा की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: डिंपल यादव, स्वामी प्रसाद के बाद अब बृजभूषण सिंह का बड़ा, आरोप कहा- खाद्यान्न के मामले में लावारिस यूपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अखिलेश यादव का PDA परिवार और पैसे तक सिमटा', अनिल राजभर का सपा प्रमुख पर हमला
'अखिलेश यादव का PDA परिवार और पैसे तक सिमटा', अनिल राजभर का सपा प्रमुख पर हमला
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
UP: लखनऊ कांग्रेस मारपीट के मामले ने पकड़ा तूल, ममता चौधरी दिल्ली तलब
UP: लखनऊ कांग्रेस मारपीट के मामले ने पकड़ा तूल, ममता चौधरी दिल्ली तलब
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में फिर टली सुनवाई, अब 16 अक्टूबर को होगी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में फिर टली सुनवाई, अब 16 अक्टूबर को होगी

वीडियोज

SIR-CEC पर लड़ाई...शिव तांडव तक आई!
कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget