एक्सप्लोरर

Hapur Advocate Lathi Charge: हापुड़ में वकीलों पर हुए लाठीचार्ज की जयंत चौधरी ने की निंदा, योगी सरकार से की ये मांग

Hapur Advocate Lathi Charge Case: हापुड़ में वकीलों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर जयंत चौधरी ने कहा कि आरएलडी ऐसी सत्तावादी प्रवृत्ति के सख्त खिलाफ है और वकीलों की मांगों का समर्थन करता है.

Jayant Chaudhary On Hapur Advocate Lathi Charge: उत्तर प्रदेश के हापुड़ (Hapur) में बुधवार को वकीलों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज की राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने निंदा की है. जयंत चौधरी ने लाठीचार्ज की निंदा करते हुए इस घटना को अलोकतांत्रिक और शर्मनाक बताया. साथ ही आरएलडी अध्यक्ष ने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग की है.

जयंत चौधरी ने एक बयान में कहा, "मैं इसकी कड़े शब्दों में निंदा करता हूं. प्रियंका त्यागी और दूसरे वकीलों पर लाठीचार्ज की घटना अलोकतांत्रिक और शर्मनाक है. मैं मांग करता हूं कि हापुड़ के डीएम और एसपी को तुरंत निलंबित किया जाना चाहिए और अन्य दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए. आरएलडी ऐसी सत्तावादी प्रवृत्ति के सख्त खिलाफ है और वकीलों की मांगों का समर्थन करता है."

अखिलेश यादव ने भी की थी निंदा

इससे पहले सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वकीलों पर लाठीचार्ज की निंदा की थी. पार्टी ने अपने बयान में राज्य में अराजकता होने और बीजेपी सरकार में पुलिस के बेलगाम होने का आरोप लगाया था. सपा ने कहा पुलिस ने अदालत परिसर में घुसकर जिस तरह से वकीलों और महिलाओं को बर्बरता से पीटा है, वह घोर निंदनीय है.

सीएम योगी ने किया एसआईटी का गठन

बता दें कि हापुड़ पुलिस ने एक महिला अधिवक्ता और उनके पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था, जिसके विरोध में मंगलवार को वकीलों ने सड़क को जाम कर दिया था. इसके बाद पुलिस ने सड़क पर लगे जाम को खुलवाने के लिए वकीलों पर लाठीचार्ज कर दिया था. बताया जा रहा है कि पुलिस ने पुरुष अधिवक्ता के साथ-साथ महिला अधिवक्ताओं पर भी लाठीचार्ज किया था. इस मामले का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संज्ञान लिया था. मुख्यमंत्री की ओर से मामले में तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया गया है.

ये भी पढ़ें- Lucknow Murder Case: विनय श्रीवास्‍तव का हुआ पोस्टमार्टम, केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के घर में मारी गई थी गोली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रयागराज छात्र प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, 10 लोग गिरफ्तार
प्रयागराज छात्र प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, 10 लोग गिरफ्तार
लोकसभा में बोले अखिलेश यादव- एक 'प्रधान' हटाकर, आपने 'प्रधानमंत्री' बचा लिया
लोकसभा में बोले अखिलेश यादव- एक 'प्रधान' हटाकर, आपने 'प्रधानमंत्री' बचा लिया
महोबा में बीज वितरण में बड़ा खेल! किसानों ने काटा हंगामा
महोबा में बीज वितरण में बड़ा खेल! किसानों ने काटा हंगामा
रिजीजू को याद आई इमरजेंसी तो अखिलेश बोले- आज भी वैसे हालात, उस, वक्त बदलाव...
रिजीजू को याद आई इमरजेंसी तो अखिलेश बोले- आज भी वैसे हालात, उस, वक्त बदलाव...

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बच्चों के भविष्य से...', पेपर लीक बिल पर जितेंद्र सिंह ने विपक्ष को घेरा
'बच्चों के भविष्य से...', पेपर लीक बिल पर जितेंद्र सिंह ने विपक्ष को घेरा
'फिल्म इंडस्ट्री से...', कंगना के गटर छाप वाले बयान पर भड़कीं डिंपल यादव
'फिल्म इंडस्ट्री से...', कंगना के गटर छाप वाले बयान पर भड़कीं डिंपल यादव
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
भूकंप से कांपा जापान, 7.1 तीव्रता के झटकों से डोली धरती, जानें ताजा हाल
भूकंप से कांपा जापान, 7.1 तीव्रता के झटकों से डोली धरती, जानें ताजा हाल
Xप्लेन: भारत में शादी के लिए लड़कियों की कितनी कमी, जो जान दे रहे मर्द?
भारत में शादी के लिए लड़कियों की कितनी कमी, जो जान दे रहे मर्द?
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Embed widget