एक्सप्लोरर

Hapur News: बाईपास पर खराब पड़े कैंटर में घुस गई तेज रफ्तार कार, मौके पर 4 लोगों की दर्दनाक मौत

Hapur Accident: दिल्ली में रहने वाले एक परिवार के लिए मंगलवार रात बेहद घातक साबित हुई जब शादी समारोह से लौटते वक्त हापुड़ में उनकी कार दुर्घटना का शिकार हो गई.

Hapur Road Accident: उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ (Hapur) में मंगलवार रात बाईपास पर एक तेज रफ्तार कार ने खराब पड़े कैंटर को टक्कर मार दी जिसमें वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. इस हादसे में एक बच्ची समेत चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. इस दुर्घटना में एक ढाई साल का बच्चा भी घायल हुआ है जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. देर रात दिल्ली लौट रही रिट्ज कार जब कैंटर से टकराई तो पीछे से आ रहे एक वाहन ने भी उसे टक्कर मार दी जिसमें उसके परखच्चे उड़ गए. 

दुर्घटना के बाद पीड़ितों की चीख पुकार मच गई. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. इसके साथ ही वे गाड़ी में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश में जुट गए. बड़ी मशक्कत के बाद लोगों को वाहन से निकाला जा सका. हालांकि हादसे में एक बच्ची, एक महिला और दो पुरुषों की मौत हो चुकी थी, जबकि एक ढाई साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हुआ था. ये सभी देर रात एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस दिल्ली स्थित अपने घर लौट रहे थे. यह दुर्घटना थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के रसूलपुर के नजदीक नए बाईपास पर हुई है. यह कार जैसे ही बाईपास के पास पहुंची, यह खराब हालत में खड़ी कैंटर के पीछे घुस गई. बताया जा रहा है कि ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि कार की स्पीड बहुत तेज थी. 

पुलिस ने दुर्घटना पर जारी किया यह बयान
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. इस दुर्घटना पर क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिसोदिया ने बताया, 'आज रात थाना बाबूगढ़ क्षेत्रान्तर्गत सड़क दुर्घटना में कार सवार एक बच्चे सहित 4 लोगों की मौत हो गई है. इसमें एक बच्चा घायल हुआ है जिसे पुलिस द्वारा इलाज के लिए तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है,अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है.' 

ये भी पढ़ें-

Etawah News: इटावा में हाइवे पर डंपर ने अचानक ली ब्रेक तो पीछे से आई बस ने मारी जोरदार टक्कर, 5 यात्री घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
Live: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget