एक्सप्लोरर

Hapur News: नाले में मिला चार दिन से लापता युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक नाले में लापता युवक की लाश मिलने से इलाके में हडकंप मच गया. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. आज फिर चार दिन से लापता 28 वर्षीय युवक का शव नाले में पड़ा मिला है.आज देर शाम हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र के गढ़ गेट चौकी क्षेत्र में गली नाले में एक युवक का शव पड़ा मिला.

मृतक की पहचान पास के ही मोहल्ले तगासराय निवासी वरुण शर्मा के रूप में हुई है जिसकी उम्र करीब 28 साल बताई जा रही है . मृतक तगासराय निवासी वरुण शर्मा चार दिन से अपने घर से लापता बताया जा रहा है. मृतक युवक एक क्रॉकरी की दुकान पर काम करता था. ये पूरी घटना हापुड़ जिले के कोतवाली इलाके की बताई जा रही है.

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
प्राप्त जानकारी के अनुसार हापुड़ के मौहल्ला तगासराय निवासी वरुण शर्मा चार दिनों से अपने घर से बायब चल रहा था. आज देर शाम मौहल्ले के लोगों ने एक शव को नालें में पड़ा देख पुलिस को सूचना दी. 

सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को बाहर निकाला, तो मौहल्ले वासियों ने उसकी शिनाख्त वरूण शर्मा निवासी मोहल्ला तगासराय के रूप में की है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है. पुलिस जांच की जा रही है.

सीओ सिटी ने क्या कहा?
वहीं, इस मामले पर सीओ सिटी जितेंद्र शर्मा ने बताया कि थाना हापुड़ नगर क्षेत्र के एक मौहल्ले में चार दिन से लापता युवक का शव नालें में पड़ा मिला है. लोगों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को बरामद कर पोस्टमार्टम को भेज दिया. मामले की जांच जारी है आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा. ये घटना हापुड़ शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई है जहां एक लापता चल रहे युवक की लाश नाले में पड़े मिलने से इलाके में हडकंप मच गया. जिसके बाद आनन-फानन में मौके पर पुलिस पहुंची.

Input By : विपिन शर्मा
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
अंकिता भंडारी मामले का दुष्यंत गौतम से क्या है कनेक्शन? जानें- पूरी टाइमलाइन
अंकिता भंडारी मामले का दुष्यंत गौतम से क्या है कनेक्शन? जानें- पूरी टाइमलाइन
'जब जनप्रतिनिधि 12 बजे सोकर उठेगा तो...', CM योगी ने बिना नाम लिए साधा निशाना
'जब जनप्रतिनिधि 12 बजे सोकर उठेगा तो...', CM योगी ने बिना नाम लिए साधा निशाना

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Embed widget