एक्सप्लोरर

सीएम धामी ने आवासीय परिसर में फहराया ध्वज, प्रदेशवासियों को दी गणतंत्र की शुभकामनाएं

76th Republic Day के मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी.

Republic Day 2025: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने 76वें गणतंत्र दिवस (76th Republic Day) के अवसर पर अपने आवासीय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं. सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस मौके पर संविधान की उद्देशिका का पाठ कराया और सभी से संविधान के प्रति निष्ठावान रहने का आह्वान किया.

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का हर वर्ग सशक्त और समृद्धि की ओर अग्रसर है. उन्होंने कहा कि सशक्त, समृद्ध और विकसित भारत बनाने के लिए सभी नागरिकों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना होगा. उन्होंने बताया कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और हर क्षेत्र में तेजी से कार्य कर रही है.

सीएम धामी शहीदों को किया नमन
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और देश के वीर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि उनके बलिदानों की बदौलत ही हम आज इस गणतांत्रिक व्यवस्था का हिस्सा हैं. उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि वे देश की एकता, अखंडता और विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें. राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं. 

राज्यपाल ने कहा कि आज भारत केवल आर्थिक और सैन्य ताकत में ही नहीं, बल्कि विज्ञान, तकनीक, खेल और संस्कृति के क्षेत्रों में भी दुनिया के सामने अपनी पहचान बना रहा है. राज्यपाल ने इस मौके पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर और संविधान निर्माताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने कहा कि देश ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा है, और इस दिशा में हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं.

'वैश्विक मंच पर सशक्त राष्ट्र बनकर उभरा है भारत'
राज्यपाल ने बताया कि भारत अब वैश्विक मंच पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में उभर रहा है. देश मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियानों के जरिए उत्पादन और निर्यात को नई ऊंचाइयों पर ले गया है. उन्होंने कहा कि भारत अब विश्व का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन चुका है, जो हमारे युवा उद्यमियों की मेहनत और रचनात्मकता का परिणाम है. उन्होंने यह भी कहा कि हर क्षेत्र में तेजी से हो रहे विकास के कारण देश के युवाओं के लिए नए अवसरों की भरमार है. उन्होंने उत्तराखंड की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राज्य सरकार के प्रयासों और जनता के सहयोग से प्रदेश आर्थिक और सामाजिक विकास के नए आयाम छू रहा है.

राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड देश की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. राज्य सरकार के निरंतर प्रयासों से उत्तराखंड अग्रणी राज्यों की श्रेणी में शामिल होने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रहा है. उन्होंने प्रदेशवासियों को भरोसा दिलाया कि उनकी मेहनत और राज्य सरकार की नीतियों से उत्तराखंड जल्द ही विकास के नए मानक स्थापित करेगा. गणतंत्र दिवस के इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने सभी प्रदेशवासियों से अपील की कि वे देश और राज्य की प्रगति में सक्रिय योगदान दें और संविधान के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं.

ये भी पढ़ें: यूपी को चार हिस्सों में विभाजित करना चाहिए या नहीं? सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देहरादून: 16 करोड़ में बना पुल 16 दिन भी नहीं टिका, उठे सवाल
देहरादून: 16 करोड़ में बना पुल 16 दिन भी नहीं टिका, उठे सवाल
दिल्ली-NCR में भारी बारिश, नोएडा सेक्टर 16 मेट्रो के पास डिवाइडर गिरा
दिल्ली-NCR में भारी बारिश, नोएडा सेक्टर 16 मेट्रो के पास डिवाइडर गिरा
इस मुद्दे पर शंकराचार्य ने योगी सरकार को घेरा, लगाए गंभीर आरोप
इस मुद्दे पर शंकराचार्य ने योगी सरकार को घेरा, लगाए गंभीर आरोप
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
Embed widget