एक्सप्लोरर

Happy New Year 2024: नए साल पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और CM योगी का मथुरा दौरा, जानें क्या है पूरा कार्यक्रम

UP News: 1 जनवरी (New Year 2024) को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा दौरे पर आ रहे हैं. दोनों नेताओं के दौरे को देखते हुए सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है.

VVIP Mathura Visit: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नए साल पर मथुरा में रहेंगे. दोनों नेता वृंदावन स्थित वात्सल्य ग्राम में आयोजित सृष्टिपूर्ति महोत्सव का हिस्सा बनेंगे. मथुरा दौरे के दौरान रक्षा मंत्री का व्यस्त कार्यक्रम रहनेवाला है. राजनाथ सिंह पवन हंस के हेलीकॉप्टर से 12:20 बजे वृंदावन में हेलीपैड पर उतरेंगे. हेलीपैड से निकलने के बाद रक्षा मंत्री गर्ल्स सैनिक स्कूल का उद्घाटन करने जाएंगे. सैन्य स्कूल साध्वी ऋतम्भरा के वात्सल्य ग्राम वृंदावन में है.

1 जनवरी को मथुरा दौरे पर रक्षा मंत्री और सीएम

12:35 बजे राजनाथ सिंह समविद गुरुकुल स्थित गर्ल्स सैनिक स्कूल की सौगात देंगे. गर्ल्स सैनिक का उद्घाटन करने के बाद राजना सिंह 12:55 बजे सृष्टिपूर्ति महोत्सव में शिरकत करने पहुंचेंगे. कार्यक्रम में शिरकत के बाद राजनाथ सिंह दिल्ली रवाना हो जाएंगे. 3:15 बजे पवन हंस का हेलीकॉप्टर रक्षा मंत्री को लेकर हेलीपैड से दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे का भी मिनट टू मिनट कार्यक्रम सामने आ गया है. गोरखपुर एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर 11.20 बजे उड़ान भरेगा.

प्रशासनिक तैयारियां पूरी, चप्पे-चप्पे रहेगी सुरक्षा

21.10 बजे मुख्यमंत्री योगी आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर उतरेंगे. 12.15 बजे मुख्यमंत्री योगी आगरा से मथुरा के लिए उड़ान भरेंगे. 12.35 बजे मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर हेलीपैड-वात्सल्य ग्राम, वृंदावन में उतरेगा. मुख्यमंत्री योगी का काफिला कार से मथुरा के समविद् गुरुकुलम पहुंचेगा. 12.40 से 12.55 बजे तक मुख्यमंत्री योगी गर्ल्स सैनिक स्कूल के कार्यक्रम में रहेंगे. दोपहर 1 बजे से 1.55 बजे तक वात्सल्य ग्राम वृंदावन में सृष्टिपूर्ति महोत्सव कार्यक्रम का मुख्यमंत्री हिस्सा बनेंगे. आधे घंटे का समय मुख्यमंत्री के लिए आरक्षित रखा गया है. 2.30 बजे मथुरा से उड़ान भरकर मुख्यमंत्री योगी 14.50 बजे आगरा पहुंचेंगे. 5.40 बजे मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर उतरेगा. रक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. चप्पे-चप्पे पर पुलिस जवानों की तैनाती देखने को मिलेगी. अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थलों का जायजा भी ले लिया है. 

Ram Mandir Inauguration: संजय राउत के बयानों पर रामलला के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास का पलटवार, जानिए क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हाई कोर्ट के आदेश पर लखनऊ नगर निगम सक्रिय, 90 दिन में हटेगा अतिक्रमण
हाई कोर्ट के आदेश पर लखनऊ नगर निगम सक्रिय, 90 दिन में हटेगा अतिक्रमण
हापुड़ में गवाही देने जा रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपियों की तलाश शुरू
हापुड़ में गवाही देने जा रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपियों की तलाश शुरू
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget