एक्सप्लोरर

India Independence Day 2023: स्वतंत्रता दिवस पर सीएम योगी बोले- वीर सपूत, सभी स्वतंत्रता सेनानियों को नमन, जय हिंद-जय भारत!

Happy Independence Day 2023: स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दी हैं. इसके साथ ही उन्होंने देश के आजादी दिलाने वाले महान सपूतों का भी याद किया.

India Independence Day 2023: देश आज आजादी का 77वां महापर्व मना रहा है. इस अवसर पर देश अपने महान स्वतंत्रता सेनानियों को याद कर रहा है. स्वतंत्रता दिवस के इस खास अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देशवासियों को आजादी की शुभकामनाएं दी और देश की आजादी में अपना अमूल्य योगदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया. सीएम योगी ने लोगों को आजादी के पावन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज हमारे अमर क्रांतिकारियों के सपनों का भारत अपना साकार रूप ले रहा है.

यूपी के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर ट्वीट किया और कहा कि, "माँ भारती के वीर सपूत, सभी ज्ञात-अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों को शत शत नमन! 77वें स्वतंत्रता दिवस की प्रदेश वासियों को हृदय से बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं! अमर क्रांतिकारियों के सपनों का भारत, 'आत्मनिर्भर भारत' के रूप में आज साकार हो रहा है. जय हिंद-जय भारत!

केशव प्रसाद मौर्य ने भी किया ट्वीट

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा, 'असंख्य भारतीय क्रांतिकारियों के त्याग एवं बलिदान के प्रतीक 77वें भारतीय स्वतंत्रता दिवस की समस्त देश व प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! खुद को तिल-तिल जलाकर देश में आजादी का सूर्योदय करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों व देश की रक्षा हेतु सर्वस्व अर्पण करने वाले वीर जवानों को नमन करता हूँ. आज पूरे देश में हम सभी आजादी के 75 वर्षों को अमृत महोत्सव के रूप में मना रहे हैं आइए हम सभी आजादी के अमृतकाल में पुनः मा0 प्रधानमंत्री जी के संकल्प के अनुसार स्वस्थ, सम्पन्न व विकसित आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी सहभागिता को सुनिश्चित करें.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दी शुभकामनाएं

वहीं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को 77वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की अनेकानेक शुभकामनाएं. आइए, इस ऐतिहासिक अवसर पर अमृतकाल में विकसित भारत के संकल्प को और सशक्त बनाएं. जय हिंद!

आज दो मिनट के लिए थम जाएगा शहर

सीएम योगी आदित्यनाथ आज लखनऊ स्थित विधान भवन में सुबह 09:15 बजे झंडा रोहण करेंगे. इसके बाद पूरे शहर में एक साथ राष्ट्रगान होगा. ऐसे में 52 सेकंड के लिए पूरा शहर थम जाएगा. शहर के सभी चौराहों पर एक साथ रेड सिग्नल होगा. इसके लिए पांच मिनट पहले सायरन बजाया जाएगा. सीएम योगी की ओर से पंच प्रण की शपथ सुबह 9:45 से 9:47 तक दिलाई जाएगी. शपथ के दौरान शहर के 19 प्रमुख चौराहों पर सिग्नल एक साथ रेड हो जाएगा और 2 मिनट के लिए ट्रैफिक रुक जाएगा.

राष्ट्रगान का प्रसारण पूरे शहर में एलईडी स्कीन, पब्लिक अनांउसमेंट सिस्टम और स्मार्ट सिटी में लगे आईटीएमएस के जरिए होगा. पुलिस विभाग की ओर से शहर के प्रत्येक चौराहे पर एक नोडल अधिकारी नामित किया जाएगा. एक मिनट पहले ट्रैफिक रोक दिया जाएगा. राष्ट्रगान के बाद ट्रैफिक सुचारू रूप से चालू कर दिया जाएगा.

UP Politics: 'चुनाव आयोग को कंट्रोल में लेना चाहते हैं बीजेपी और RSS', लोकसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में राशन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान
यूपी में राशन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान
यूपी के 12 जिले और 166 गांव बाढ़ में, NDRF-SDRF की 86 टीमें तैनात
यूपी के 12 जिले और 166 गांव बाढ़ में, NDRF-SDRF की 86 टीमें तैनात
IPS आशुतोष मिश्रा की मां की मौत पर बड़ा खुलासा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने
IPS आशुतोष मिश्रा की मां की मौत पर बड़ा खुलासा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने
नितिन नवीन की नई टीम को CM योगी ने दी बधाई, जानें क्या बोले?
नितिन नवीन की नई टीम को CM योगी ने दी बधाई, जानें क्या बोले?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget