एक्सप्लोरर

हमीरपुर: SDM की कार पर केक काटकर युवकों ने मनाया जन्मदिन का जश्न, Video वायरल

Hamirpur Viral Video: हमीरपुर की सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो चर्चा का विषय बनी हुई है. इस वीडियो में युवक हूटर और लाल-नीली बत्ती लगी सरकारी गाड़ी पर बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए दिखाई पड़ रहे हैं.

Hamirpur News Today: सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए आज कल लोग कई तरकीब अपनाते हैं. इस दौरान कई बार वह अपनी जान पर खेल कर रील बनाते हैं और कई बार कानून को ताक पर रख वीडियो बनाते है. इसके बावजूद लोग ऐसी हरकतों से बाज नहीं आते हैं. इसी तरह की एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. 

इस वीडियो में कुछ किशोर और युवक एसडीएम लिखी कार की बोनट पर बैठकर जन्मदिन का केक काटकर जश्न मना रहे हैं. कार पर वीआईपी बत्ती और हूटर भी लगा हुआ है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद नेटीजंस इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं.  

SDM की कार पर काटा केक
यह वीडियो प्रदेश के हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे की बताई जा रही है, जहां से एसडीएम लिखी कार के बोनट पर बैठकर जन्मदिन का केक काटकर जश्न मनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हालांकि एबीपी न्यूज वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. 

वीडियो जिले के मौदहा कस्बे के नेशनल इंटर कॉलेज के ग्राउंड की बताई जा रही है. जिसमें युवक कार की बोनट पर पांच-पांच केक रखकर काट रहे हैं और गानों पर ठुमके लगा रहे हैं. इस वीडियो के वायरल होते ही हड़कंप मच गया. 

प्रशासन ने अफसरों के लिए प्राइवेट वाहनों को किराए पर हायर किया है, जिस पर पीले नंबर की प्लेट लगी होती है. अफसरों के कार से उतरते ही इन्हें चलाने वाले अपने निजी कामों में इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं. 

वीडियो पर उठने लगे सवाल
एक ऐसा ही एसडीएम लिखी और हूटर के साथ-साथ लाल-नीली बत्ती लगी गाड़ी के बोनट पर बर्थडे मनाते कुछ युवकों का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. मौदहा कस्बे के नेशनल इंटर कॉलेज में शूट की गई इस वीडियो लाल नीली बत्ती को ऑन कर हूटर बजाकर एक नहीं बल्कि पांच केक काटते हुए युवक दिख रहे हैं. 

केक काटने के बाद युवकों का ग्रुप गाड़ी के बोनट में बैठकर फोटो भी खिंचवाता है. वीडियो में युवक एक दूसरे हंसी मजाक भी कर रहे हैं और जिस युवक का जन्मदिन है, उसके चेहरे पर केक लगा हुआ भी देखा जा सकता है. इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को सिंह सिंह ठाकुरवीर नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है.

(हमीरपुर से अरुण श्रीवास्तव की रिपोर्ट) 

ये भी पढ़ें: 'सपा-कांग्रेस की वास्तविक विरासत खान, मुबारक और मुख्तार अंसारी', सीएम योगी का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
'...तो उन्हें लाहौर में जन्म लेना होगा', राहुल गांधी पर ऐसा क्यों बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'...तो उन्हें लाहौर में जन्म लेना होगा', राहुल गांधी पर ऐसा क्यों बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget