एक्सप्लोरर

Hamirpur News: पानी की मांग को लेकर अनशनकारियों ने खून से बैनर लिख दिया संदेश, 13 दिनों से कर रहे मांग

Hamirpur Water Crisis: पानी के लिए अनशन कर रहे लोगों ने आज खून से बैनर लिख कर संदेश दिया है कि बुन्देलखण्ड में पानी महंगा है और खून सस्ता है.

UP News: हमीरपुर में बीते 13 दिनों से पानी की मांग को लेकर अनशन चल रहा है. अनशन कर रहे लोगों ने आज खून से बैनर लिख कर संदेश दिया है कि बुन्देलखण्ड में पानी महंगा है और खून सस्ता है. अनशनकारियों की बीते 13 दिनों में किसी अधिकारी ने सुध नहीं ली है. अभी तक ना ही पानी संकट से जूझ रहे इलाकों में पानी उपलब्ध कराने का कोई समाधान निकाला है. अनशनकारियों ने अनिश्चित कालीन अनशन की चेतावनी देते हुए पानी उपलब्ध कराने की मांग दोहराई है और आज अपने खून से बैनर लिख कर अनशन स्थल पर टांग दिया है.

मौदहा कसबे के जल संस्थान कैम्पस में चल अनशन

हमीरपुर में पानी की मांग को लेकर यह अनशन 13 दिनों से मौदहा कसबे के जल संस्थान कैम्पस में चल रहा है. यहां कसबे के युवा भीषण जल संकट से जूझ रहे लोगों को पानी उपलब्ध कराने की मांग करते हुए अनशन पर बैठे हैं, और पानी उपलब्ध ना होने तक अनशन में बैठे रहने की बात कह रहे हैं. अनशनकारी याकूब गड्डी का कहना है कि 13 दिनों में किसी अधिकारी ने अनशन स्थल पर ना तो अनशनकारियों की फिक्र की और ना ही पानी उपलब्ध कराये जाने की बात ही कही है. अनशन स्थल पर मौजूद समाजसेवी रजा मुहम्मद श्रीनाथ का कहना है कि कसबे के तमाम इलाके भीषण जल संकट से जूझ रहे हैं. अब जब इस साल सूखे जैसे हालात बन रहे हैं तब हमें पानी मिलना और भी मुश्किल होने वाला है. ऐसे में अधिकारियों को जल्द पानी उपलब्ध कराने के लिए कोई समाधान निकालने की आवश्यकता है, नहीं तो यह अनशन चलता रहेगा.

पानी के सभी स्रोतों से पानी आना बंद

हमीरपुर जिले में तमाम ऐसे इलाके हैं जो इस वक्त भीषण जल संकट से जूझ रहे हैं. यहाँ पानी का जल स्तर घटने से कुएं, तालाब और पोखर सहित छोटे-मोटे नदी नाले सूख गए हैं. हैण्डपम्पों सहित ट्यूबवेलों ने भी पानी देना बंद कर दिया है. ऐसे हालात में नगरीय क्षेत्रों में जलसंस्थान के ट्यूबवेल भी पानी कम दे पा रहे हैं, इसलिए नगर क्षेत्र में उंचाई वाले इलाकों या दूर के इलाकों में पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है. जल संस्थान सहित नगर पालिका टैंकरों से पानी सप्लाई की बात कह रहा है जो आम लोगों के लिए ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रहा है. भीषण गर्मी में लोगों को पीने और खाना बनाने का पानी तो जैसे-तैसे उपलब्ध हो जा रहा है लेकिन नहाने धोने की दिक्कत बरकरार है.

Amarnath Cloudburst: अमरनाथ गुफा के पास 35 श्रद्धालु रास्ते में फंसे, बिजनौर में परिजन चिंतित

Sadhana Gupta Death: साधना गुप्ता ने कब छोड़ी सियासत? जानिए- मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी के बारे में सबकुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ऐसे करने से कुछ काम नहीं होगा...', दिल्ली में CJP के प्रदर्शन पर बोलीं BJP सांसद हेमा मालिनी
'ऐसे करने से कुछ काम नहीं होगा...', दिल्ली में CJP के प्रदर्शन पर बोलीं BJP सांसद हेमा मालिनी
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामले पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, BKTC अध्यक्ष के इस्तीफे की मांग तेज
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामले पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, BKTC अध्यक्ष के इस्तीफे की मांग तेज
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
मेरठ जेल की एक बैरक में 5 कातिल पत्नियां, मुस्कान पढ़ रही रामायण तो दामिनी को बेटे से मिलने की इच्छा
मेरठ जेल की एक बैरक में 5 कातिल पत्नियां, मुस्कान पढ़ रही रामायण तो दामिनी को बेटे से मिलने की इच्छा

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 5 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 5 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
How Long Does Cooking Oil Last: क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
Embed widget