एक्सप्लोरर

UP News: धान कटाई से शुरू हुई मुहब्बत गर्दन काटने पर खत्म! प्यार का हुआ खौफनाक अंत

Hamirpur News: यूपी के हमीरपुर में धान काटते समय एक महिला को अपनी आधी उम्र के लड़के से प्यार हो गया. वहीं बाद में युवक ने उसकी गर्दन काट दिया. पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Hamirpur Crime News: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले मे अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है. जिसमें खेतो में धान कटाई के दौरान शुरू हुई मुहब्बत गर्दन काटने के बाद खत्म हुई हुई है. प्यार का यह  खौफनाक अंत सुन लोग दहल उठे. जिले में भरुआ सुमेरपुर थाना इलाके में  चार साल  पहले खेतों में धान की कटाई के दौरान पनपे प्रेम का अंत प्रेमिका की हत्या के साथ खत्म हुआ. इस प्रेम के खौफनाक अंत का किसी को इल्म नहीं था.

मृतका घर से जाते समय दिव्यांग आवास की आई द्वितीय किस्त के साथ करीब एक लाख रुपये की नगदी और जेवरात भी साथ ले गई थी. सदर विधायक के हस्तक्षेप के बाद अपहरण का मुकदमा दर्ज हुआ था. लेकिन पुलिस की ढीली विवेचना ने खुलासे में तीन माह का समय लगा दिया और सच सामने आते ही परिजनों के होश उड़ गए. पुलिस ने हत्यारोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया.

महिला अपनी आधी उम्र के युवक को दिल दे बैठी
थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कैथी के मजरा करेना डेरा निवासी चन्ना निषाद की शादी बांदा जनपद के पैलानी थाना क्षेत्र के सांडी गांव निवासी महिला (45) के साथ हुई थी. दोनों से तीन लड़कियां और दो लड़के हैं. बड़ी पुत्री की तीन वर्ष पूर्व शादी हो चुकी है. गरीबी के चलते चन्ना निषाद हमेशा बाहर जाकर मजदूरी करता था. चार वर्ष पूर्व वह पत्नी और बच्चों के साथ धान काटने के लिए कानपुर के बिधनू गया था. यहां पर रेखा अपने से आधी उम्र के युवक सुखबीर यादव को अपना दिल दे बैठी. पति की रोक टोक के बाद रेखा का सुखबीर से मिलना जुलना नहीं थमा. 

विधायक के हस्ताक्षेप के बाद मुकदमा हुआ दर्ज
गत वर्ष 18 दिसंबर को रेखा दिव्यांग आवास योजना की द्वितीय किस्त में मिले 70 हजार रुपये, चन्ना की दिव्यांग पेंशन व बकरी बेच कुल एक लाख से अधिक व जेवरात लेकर घर से सुमेरपुर बाजार जाने के बहाने से निकल गई. पत्नी के घर न पहुंचने पर पति ने मुकदमा दर्ज करने के लिए थाने के चक्कर लगाए लेकिन पुलिस ने शिकायत नहीं ली. थक हार कर चन्ना ने सदर विधायक के सामने गुहार लगाई. सदर विधायक के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने 25 दिसंबर को अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया, लेकिन बरामदगी में तत्परता नहीं दिखाई.

सुखबीर ने की प्रेमिका की हत्या
सुखबीर ने अपने से अधिक उम्र की प्रेमिका से जान छुड़ाने की गरज से उसे घर से दूर ले जाकर 22 दिसंबर की रात में ही गर्दन काट कर मौत की नींद सुला दिया और शव को जला दिया.पति के बार-बार थाने के चक्कर लगाने तथा सुखबीर से लगातार बात करने की बात बताने के बाद जब पुलिस सक्रिय हुई. तब सब कुछ खत्म हो चुका था. पुलिस ने मामले का पर्दाफाश करके सुखबीर को गिरफ्तार करके जेल की सलाखों में पहुंचा दिया है. जैसे ही घटना का खुलासा हुआ करेना डेरा के लोग सन्न रह गए.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
ग्रामीणों ने दबी जुबान से कहा कि महिला के गलत चाल चलन ने हंसते खेलते परिवार को तबाह कर दिया. विवाहिता अपने बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गई है. इस तरह अजब प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत हुआ है. एसपी डॉक्टर दीक्षा शर्मा ने बताया की सर्विलांस की मदद से हत्यारे आरोपी को पकड़ा गया है उसने हत्या कर शव जलाने की बात क़ुबूल की है. घटना स्थल से शव के जले हुए अवशेष बरामद हुए है. हत्यारे प्रेमी को पुलिस ने जेल भेज दिया है.

ये भी पढ़ें: Holi 2024: होली के रंग पर भारी चुनावी रण, 'योगी-मोदी' की धूम, राजस्थानी पगड़ी की भी डिमांड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
'...तो उन्हें लाहौर में जन्म लेना होगा', राहुल गांधी पर ऐसा क्यों बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'...तो उन्हें लाहौर में जन्म लेना होगा', राहुल गांधी पर ऐसा क्यों बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget