एक्सप्लोरर

Haldwani News: हल्द्वानी के कई होटलों में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, सरगना सहित 3 महिलाएं गिरफ्तार

Haldwani Crime News: नैनीताल के एसएसपी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 14 मई को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने एक घर में छापामारी की थी, जहां से पश्चिम बंगाल की एक किशोरी को बरामद किया था.

Uttarakhand News: नैनीताल जिला मुख्यालय हल्द्वानी में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने पश्चिम बंगाल की रहने वाली सेक्स रैकेट गिरोह की सरगना समेत तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है. नैनीताल के एसएसपी पंकज भट्ट ने रविवार को इस मामला का खुलासा किया. पुलिस ने बताया कि पुलिस की गिरफ्त में आए सेक्स रैकेट गिरोह की सरगना तानिया शेख है, जो पश्चिम बंगाल की रहने वाली है. तानिया शेख पिछले एक साल से हल्द्वानी में किराए के घर में रह रही है. तानिया शेख बाहर से युवतियां बुलवाती थी और उन्हें शहर के अलग-अलग होटलों में भेजती थी. शहर में कई होटलों में देह व्यापार का धंधा चल रहा था.

नैनीताल के एसएसपी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 14 मई को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने एक घर में छापामारी की थी, जहां से पश्चिम बंगाल की एक किशोरी को बरामद किया था. पूछताछ में किशोरी ने सेक्स रैकेट कारोबार का खुलासा किया था. उस दौरान मौका पाकर मुख्य सरगना तानिया शेख सहित तीन महिलाएं फरार हो गई थीं, जबकि पुलिस ने मकान मालिक सहित उसके दो बेटों को गिरफ्तार किया था. आरोपियों ने पुलिस के साथ हाथापाई भी की थी.

पुलिस ने पूछताछ और जांच-पड़ताल के बाद पाया कि तानिया शेख पश्चिम बंगाल के 24 परगना की रहने वाली है और हल्द्वानी में किराए के मकान में सेक्स रैकेट चलाती है. वह शहर के होटलों में महिलाओं को सप्लाई करती है. किशोरी की निशानदेही पर होटलों की जांच-पड़ताल की गई तो सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ.

पूरे मामले में पुलिस और एसओजी की टीम ने मुख्य सरगना तानिया शेख के अलावा दो अन्य महिलाओं को गिरफ्तार किया है. नैनीताल के एसएसपी पंकज भट्ट ने मामले का खुलासा करते हुए कहा कि जिन होटलों में सेक्स रैकेट का धंधा चलता था, उनकी सीसीटीवी कैमरे और रजिस्टर जांच में महिलाओं को आते जाते देखा गया है. पुलिस होटल स्वामियों के खिलाफ भी कार्रवाई करने जा रही है. यही नहीं, 14 मई को बरामद की गई किशोरी से जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था. उन्होंने बताया कि पूरे मामले में पुलिस पहले ही 3 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि 3 महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ देह व्यापार अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है.

UP News: बाराबंकी पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, चोरी के माल और लाखों की नकदी के साथ बंजारा गैंग के 10 लोग गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़: 50 KM तक कीलों पर 'दंडवत' कांवड़ यात्रा, लोग हैं हैरान
अलीगढ़: 50 KM तक कीलों पर 'दंडवत' कांवड़ यात्रा, लोग हैं हैरान
हापुड़ में कांवड़ियों पर आसमान से बरसे फूल, DM और SP ने की पुष्प वर्षा
हापुड़ में कांवड़ियों पर आसमान से बरसे फूल, DM और SP ने की पुष्प वर्षा
शिव भक्तों की रफ्तार, मुजफ्फरनगर में नन्हे कांवड़ियों ने खींचा सबका ध्यान
शिव भक्तों की रफ्तार, मुजफ्फरनगर में नन्हे कांवड़ियों ने खींचा सबका ध्यान
Exclusive: '6 महीने बाद ढूंढे नहीं मिलेंगे', CJP पर बोले बृजभूषण शरण सिंह
'6 महीने बाद ढूंढे नहीं मिलेंगे', CJP पर बोले बृजभूषण शरण सिंह

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget