एक्सप्लोरर

Gyanvapi Survey News: ज्ञानवापी परिसर में जारी सर्वे के बीच मुस्लिम पक्ष ने दी बहिष्कार की चेतावनी, जानें- क्या है वजह?

वकील राजेश मिश्रा ने बताया, “एएसआई ने लगातार तीसरे दिन सर्वे कार्य शुरू किया. सर्वे टीम सुबह ज्ञानवापी परिसर में दाखिल हुई. सर्वे का काम शाम पांच बजे तक चलेगा. दोपहर में दो घंटे का भोजन अवकाश होगा.”

Gyanvapi Survey: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने रविवार को तीसरे दिन ज्ञानवापी परिसर में पुरातात्विक सर्वेक्षण का काम शुरू किया. इस बीच, मुस्लिम पक्ष ने सर्वेक्षण को लेकर झूठी खबरें प्रसारित किए जाने का आरोप लगाते हुए प्रक्रिया से अलग होने की चेतावनी दी.

सरकारी वकील राजेश मिश्रा ने बताया, “एएसआई ने रविवार को लगातार तीसरे दिन सर्वे कार्य शुरू किया. सर्वे टीम सुबह आठ बजे ज्ञानवापी परिसर में दाखिल हुई. सर्वे का काम शाम पांच बजे तक चलेगा. दोपहर में दो घंटे का भोजन अवकाश होगा.”

दोनों ही पक्ष अब तक किए गए सर्वे से संतुष्ट 
हिंदू पक्ष के अधिवक्ता सुधीर त्रिपाठी ने सर्वे के लिए परिसर में प्रवेश करने से पहले संवादाताओं से कहा कि तीसरे दिन का सर्वे कार्य शुरू हो रहा है. उन्होंने बताया कि शनिवार को सर्वे के लिए डीजीपीएस समेत कई मशीनों का इस्तेमाल किया गया था और रविवार को रडार का उपयोग किए जाने की संभावना है.  त्रिपाठी के मुताबिक, हिंदू और मुस्लिम दोनों ही पक्ष अब तक किए गए सर्वे से संतुष्ट हैं.

UP Politics: रामशंकर कठेरिया की गई सांसदी तो बीजेपी के टिकट पर इटावा से कौन लड़ेगा चुनाव? इन नामों की चर्चा शुरू

इस बीच, ज्ञानवापी मस्जिद की रखरखावकर्ता अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी के संयुक्त सचिव सैयद मोहम्मद यासीन ने बताया कि सर्वे को लेकर उच्चतम न्यायालय का आदेश आने के बाद मुस्लिम पक्ष दूसरे दिन के सर्वेक्षण में शामिल हुआ और आज भी उसके वकील सर्वे में मौजूद हैं, लेकिन सर्वे को लेकर जिस तरह की बेबुनियाद बातें फैलाई जा रही हैं, अगर उन्हें नहीं रोका गया तो मुस्लिम पक्ष सर्वेक्षण का फिर से बहिष्कार कर सकता है.

'हरकतों पर लगाम नहीं लगी तो...'
यासीन ने आरोप लगाया कि शनिवार को सर्वे के दौरान मीडिया के एक वर्ग ने अफवाह फैलाई कि मस्जिद के अंदर तहखाने में मूर्तियां, त्रिशूल और कलश मिले हैं, जिससे मुस्लिम समाज आहत है.

उन्होंन कहा कि अगर इस तरह की हरकतों पर लगाम नहीं लगी, तो मुस्लिम पक्ष एक बार फिर सर्वे का बहिष्कार कर सकता है.

उच्चतम न्यायालय ने गत शुक्रवार को ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के एएसआई सर्वे पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था. इससे पहले, उच्च न्यायालय द्वारा इसी मांग को लेकर मुस्लिम पक्ष की ओर से दायर याचिका को खारिज किए जाने के बाद शुक्रवार को परिसर में सर्वे की कार्यवाही शुरू की गई थी. सर्वे के पहले दिन मुस्लिम पक्ष ने इसका बहिष्कार किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'स्मृति ईरानी अब फ्यूज' BJP ने दी जिम्मेदारी तो कांग्रेस ने कसा तंज
'स्मृति ईरानी अब फ्यूज' BJP ने दी जिम्मेदारी तो कांग्रेस ने कसा तंज
बसपा में सस्पेंस खत्म, सतीश चंद्र मिश्रा पर मायावती ने लिया बड़ा फैसला
बसपा में सस्पेंस खत्म, सतीश चंद्र मिश्रा पर मायावती ने लिया बड़ा फैसला
अमेठी में टैंक की खुदाई में मिलीं धातु की वस्तुएं, ASI ने शुरू की जांच
अमेठी में टैंक की खुदाई में मिलीं धातु की वस्तुएं, ASI ने शुरू की जांच

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget