एक्सप्लोरर

UP Politics: रामशंकर कठेरिया की गई सांसदी तो बीजेपी के टिकट पर इटावा से कौन लड़ेगा चुनाव? इन नामों की चर्चा शुरू

भारतीय जनता पार्टी के सांसद रामशंकर कठेरिया के खिलाफ एमपी एमएलए कोर्ट ने 11 साल पुराने मामले में फैसला सुनाया है. इस फैसले के बाद उनकी सांसदी पर तलवार लटकी है.

UP Politics: उत्तर प्रदेश के इटावा में भारतीय जनता पार्टी के सांसद राम शंकर कठेरिया के खिलाफ 12 साल पुराने मामले में फैसला आने के बाद बीजेपी के लिए मुश्किलें खड़ीं हो गईं हैं. एक ओर जहां कठेरिया के संसदीय सदस्यता पर तलवार लटक रही है तो वहीं इटावा में समीकरण भी बदल सकते हैं. हालांकि इससे समाजवादी पार्टी की राह आसान नहीं होगी. दोनों ही दलों के लिए इटावा में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा. दोनों ही दलों के लिए इस सीट पर लड़ाई प्रतिष्ठा का सवाल होगी.

कठेरिया के खिलाफ फैसला आने के बाद इटावा की बीजेपी इकाई के अध्यक्ष ने दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव भी मौजूदा सांसद ही लड़ेंगे.संजीव राजपूत ने कहा कि इस फैसले का असर नहीं पड़ेगा. फैसले के खिलाफ ऊपरी अदालत में अपील करेंगे.

Lok Sabha Election 2024: यूपी में बढ़ सकती है INDIA गठबंधन की मुश्किलें, इन 12 सीटों पर दावा ठोंकने की तैयारी में RLD

सपा का गढ़ रहा है इटावा
दीगर है कि इटावा को समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता रहा है हालांकि साल 2014 और साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने यहां से बाजी मारी थी. साल 2014 के चुनाव में जहां अशोक दोहरे ने यहां से जीत दर्ज की थी. वहीं साल 2019 के चुनाव में प्रोफेसर रामशंकर कठेरिया ने सपा की उम्मीदवार कमलेश कठेरिया को मात दी थी.

अगर सजा के बाद कठेरिया की सदस्यता चली जाती है और वह अयोग्य ठहाराए जाते हैं तो पार्टी की ओर से चुनाव लड़ने के लिए दूसरे नामों की चर्चा शुरू हो सकती है. हिन्दी अखबार दैनिक जागरण के अनुसार  ऐसी परिस्थिति में इटावा लोकसभा सीट के लिए भरथना से विधायक रहीं सावित्री कठेरिया या सिद्धार्थ शंकर दोहरे का नाम प्रत्याशी के तौर पर आगे बढ़ाया जा सकता है. 

बता दें इटावा से सांसद रामशंकर कठेरिया को एमपी-एमएलए कोर्ट ने शनिवार को दो साल की सजा सुनाई है. पुलिस ने सांसद रामशंकर कठेरिया के खिलाफ दर्ज हुए मुकदमे में आरोपपत्र कोर्ट में दाखिल किया था. मुकदमे में गवाही और बहस की प्रक्रिया पूरी होने के बाद एमपी-एमएलए कोर्ट ने शनिवार को लगभग 11 साल बाद फैसला सुनाया.  

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget