एक्सप्लोरर

Gyanvapi Case: ज्ञानवापी सर्वे को हाईकोर्ट से अनुमति मिलने पर अयोध्या के साधु-संतों ने जताई खुशी, जानें- क्या कहा?

Gyanvapi Masjid Case: ज्ञानवापी परिसर के सर्वे को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले पर अयोध्या के साधु संतों की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कोर्ट के फैसले पर खुशी जताई है.

Gyanvapi ASI Survey: वाराणसी (Varanasi) में इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) द्वारा गुरुवार को ज्ञानवापी विवाद को लेकर सुनाए गए फैसले पर अयोध्या (Ayodhya) में साधु-संतों ने खुशी जताई है. हाईकोर्ट ने अंजुमन इंतजामिया मस्जिद कमेटी (Masjid Committee) की याचिका को खारिज करते हुए एएसआई सर्वे (ASI Survey) की अनुमति दे दी है जिसे अयोध्या के संतों ने ऐतिहासिक फैसला बताया और कहा कि आज सत्य और संविधान की जीत हुई है.  

हनुमानगढ़ी के महंत राजूदास ने ये कहा

अयोध्या में हनुमानगढ़ी के महंत राजूदास ने कहा कि हाईकोर्ट का जो फैसला आया है हम उसका स्वागत करते हैं. उन्होंने कहा कि मुझे संविधान में आस्था है. हिंदुस्तान के मुसलमानों को आगे आकर इस चीज बात को कहना चाहिए कि हमारे पूर्वजों ने जो भूल की है उसको हम सुधार कर सकते हैं. सिर्फ जिद की वजह से मंदिर का जो आकार था उसको ध्वस्त किया गया. इस मामले में एएसआई सर्वे को लटकाने, भटकाने और फंसाने की कोशिश करना दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन मुझे संविधान पर भरोसा और कोर्ट पर विश्वास था और कोर्ट ने जो फैसला दिया है वे स्वागत योग्य है. सावन का महीना चल रहा है अधिक मास चल रहा है भोले की कृपा है और सब सही सही होगा. 

जगतगुरु परमहंस आचार्य ने बताया न्याय की जीत

तपस्वी छावनी के जगतगुरु परमहंस आचार्य ने भी हाईकोर्ट के फैसले को न्याय और सत्य की जीत कहा. उन्होंने कहा कि ये सभी सनातनी हिंदुओं के धैर्य की भी जीत है. संविधान के रास्ते में देर भले हो लेकिन जीत अवश्य मिलती है. इसलिए अब बहुत जल्दी सत्य उजागर होने वाला है. जिस तरह से अंधेरा चंद मिनट के लिए सूर्य को भले ढक ले हमेशा के लिए नहीं ढक सकता है उसी तरह भारतीय संस्कृति विरोधी विचारधारा सत्य को विलुप्त नहीं कर सकता है. अब बहुत जल्दी वहां पर बाबा विश्वनाथ का अभिषेक पूजन शुरू होगा. 

संत दिवाकराचार्य बोले- सच सामने आएगा

संत दिवाकराचार्य ने कहा कि ये हिंदुओं के लिए बहुत बड़ी जीत है. यथार्थ सत्य जल्द ही सामने आएगा, जो ज्ञानवापी शिवालय है, जो मंदिर है उन दीवारों पर जिस प्रकार से साक्ष्य स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं त्रिशूल, श्रंगार मंदिर होना इससे स्पष्ट होता है कि वह कोई मस्जिद नहीं है. अनादिकाल से ज्ञानवापी मंदिर है, ज्ञानवापी का सीधा संबंध हिंदू से है. कुरान में इसका कहीं उल्लेख भी नहीं है. भगवान भोले को कहा जाता है सत्यम शिवम सुंदरम अपने शिव को पाने के लिए नंदी भगवान का परीक्षा रक्त हो जाना लगातार अपने शिव के लिए उसी दिशा में देखना जहां पर भगवान शिव का शिवलिंग प्राप्त हुआ है जो विश्व का एकमात्र सर्वप्रथम सबसे बड़ी शिवलिंग है. 

ये भी पढ़ें- Gyanvapi Case: ज्ञानवापी के सर्वे पर बीजेपी सांसद हेमामालिनी बोलीं, 'जल्द से जल्द हो फैसला, वरना कुछ ना कुछ...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP: योगी सरकार में अब प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री होगी आसान, नामांतरण पर बड़ा अपडेट
UP: योगी सरकार में अब प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री होगी आसान, नामांतरण पर बड़ा अपडेट
अयोध्या से चित्रकूट तक गूंजे रामायण के श्लोक, धूमधाम से मनाई गई वाल्मीकि जयंती
अयोध्या से चित्रकूट तक गूंजे रामायण के श्लोक, धूमधाम से मनाई गई वाल्मीकि जयंती
रामपुरः गो तस्करों में पुलिस एनकाउंटर का खौफ! जमानत तुड़वाकर पहुंच रहे जेल
रामपुरः गो तस्करों में पुलिस एनकाउंटर का खौफ! जमानत तुड़वाकर पहुंच रहे जेल
गाजियाबादः जिम ट्रेनर को हुआ इश्क तो महिला के पति पर चाकू से हमला, गिरफ्तार
गाजियाबादः जिम ट्रेनर को हुआ इश्क तो महिला के पति पर चाकू से हमला, गिरफ्तार

वीडियोज

Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!
Bollywood News: 21 साल बाद फिर लौटेगी सुरों की जादुई जोड़ी, Udit Narayan और Kumar Sanu की होगी वापसी! (26.10.26)
AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
Embed widget