एक्सप्लोरर

Gyanvapi Case: ज्ञानवापी पर सर्वे रिपोर्ट पेश करने के लिए ASI ने फिर मांगा तीन हफ्ते का समय, फैसले का इंतजार

Gyanvapi Case ASI Survey: डॉ. सोहन लाल आर्य ज्ञानवापी मामले में हिंदू पक्ष की तरफ से मुख्य पक्षकार हैं. उन्होंने बताया कि काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर को सौंपे जाने के लिए 39 वर्षों से संघर्ष जारी है.

Gyanvapi Masjid Case: ज्ञानवापी मस्जिद परिसर की वैज्ञानिक सर्वेक्षण रिपोर्ट आज (28 नवंबर) आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया जिला न्यायालय में पेश करने वाली थी. लेकिन एक बार फिर एएसआई की टीम ने ज्ञानवापी परिसर में किए गए वैज्ञानिक सर्वे रिपोर्ट को पेश करने के लिए तीन हफ्ते की मोहलत मांग ली. बता दें कि 100 दिनों के सर्वेक्षण रिपोर्ट की समय सीमा आज खत्म हो रही है. 17 नवंबर को वाराणसी जिला न्यायालय की तरफ से एएसआई की टीम को 10 दिन का अतिरिक्त समय दिया गया था.

सर्वेक्षण में 250 प्राचीन अवशेष और साक्ष्य  मिलने का दावा किया जा रहा है. सुबह से शहर में ज्ञानवापी का फैसला जानने के लिए उत्सुकता देखी जा रही थी. अब एक बार फिर एएसआई की टीम ने सर्वे रिपोर्ट को पेश करने के लिए अदालत से तीन हफ्ते की मोहलत दिए जाने की अपील की. एएसआई के प्रार्थना पत्र पर जिला जज आज दोपहर बाद सुनवाई करेंगे. ज्ञानवापी मामले में हिंदू पक्ष की तरफ से मुख्य पक्षकार डॉ. सोहन लाल आर्य ने आज के दिन को निर्णायक बताया है. उन्होंने कहा कि एएसआई की तैयार सर्वे रिपोर्ट में स्पष्ट हो जाएगा कि पूरे ज्ञानवापी परिसर का असली इतिहास क्या है.

पाकिस्तान से धमकी मिलने के बावजूद उत्साह नहीं हुआ कम

डॉ. सोहनलाल आर्य ने बताया कि काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर को सौंपे जाने के लिए 39 वर्षों से संघर्ष जारी है. 29 वर्षों से अदालत में लड़ाई लड़ी जा रही है. हमारा एक ही उद्देश्य है कि पूरे परिसर को बाबा काशी विश्वनाथ को सौंप दिया जाए. इस दौरान हमें पाकिस्तान से दो बार सिर कलम करने की भी धमकी मिली. लेकिन सिर कलम की धमकी मिलने के बाद हमने दोगुने उत्साह से मुकदमे में पैरवी की और संघर्ष को अधिक रफ्तार से आगे बढ़ाया. मामला आस्था के साथ-साथ हमारी विरासत से भी जुड़ा हुआ है. हम चाहते हैं कि इस मामले में सनातन संस्कृति के साथ न्याय हो.

मुस्लिम पक्ष ने विरोध किया

72 वर्षीय सोहनलाल आर्य ने कहा कि कोर्ट कमिशन की कार्रवाई के बाद एएसआई सर्वे हुआ. सर्वे के दौरान मिले कई प्रमाण ज्ञानवापी परिसर का असली अस्तित्व बताते हैं. दीवारों पर डमरू, त्रिशूल की आकृति, अवशेष, नंदी के मुख ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का वास्तविक इतिहास कुछ बता रहे हैं. उन्होंने कहा कि मामले में सर्वे की समय सीमा बढ़ाए जाने का मुस्लिम पक्ष ने विरोध किया था. 

UP Vidhan Sabha Winter Session: विधानसभा सत्र से पहले शिवपाल सिंह ने योगी सरकार को चेताया, उठाए ये मुद्दे, कहा- अब संवाद नहीं... 

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆
*T&C Apply

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हाई कोर्ट के आदेश पर लखनऊ नगर निगम सक्रिय, 90 दिन में हटेगा अतिक्रमण
हाई कोर्ट के आदेश पर लखनऊ नगर निगम सक्रिय, 90 दिन में हटेगा अतिक्रमण
हापुड़ में गवाही देने जा रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपियों की तलाश शुरू
हापुड़ में गवाही देने जा रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपियों की तलाश शुरू
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget