एक्सप्लोरर

Gyanvapi ASI Survey: ज्ञानवापी मामले में आज ASI पेश करेगी सर्वे की रिपोर्ट, जिला कोर्ट से चार बार मिल चुकी है मोहलत

Gyanvapi ASI Survey: ज्ञानवापी सर्वे की रिपोर्ट इससे पहले 11 दिसंबर को पेश होनी थी, लेकिन सीनियर अधिकारी के अस्वस्थ होने की वजह से रिपोर्ट पेश नहीं हो सकी.

Gyanvapi ASI Survey Report: ज्ञानवापी परिसर के एएसआई (ASI) की रिपोर्ट आज वाराणसी जिला कोर्ट (Varanasi Court) में पेश की जाएगी. इससे पहले ये रिपोर्ट 11 दिसंबर को दाखिल करनी थी लेकिन इस दौरान एक वरिष्ठ अधिकारी की तबीयत बिगड़ने की वजह से एक हफ़्ते का समय देने की मांग की गई थी. जिसके बाद कोर्ट ने 18 दिसंबर को एएसआई सर्वे की रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए हैं. 
 
हिंदू पक्ष के अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन के मुताबिक 92 दिनों तक चले आर्कियोलॉजिकल सर्वे आफ इंडिया का ज्ञानवापी परिसर में सर्वे चला था. इसके बाद जिला न्यायालय में उन्हें ASI की रिपोर्ट पेश करनी थी. इस दौरान आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया द्वारा चार बार वाराणसी जिला न्यायालय से अतिरिक्त अवधि की मांग की गई है और जिला अदालत ने उन्हें चार बार समय बढ़ाते हुए रिपोर्ट तैयार करने के लिए अतिरिक्त समय दिया हैं.
 
आज कोर्ट में पेश होगी सर्वे की रिपोर्ट
वाराणसी जिला न्यायालय में बीते 11 दिसंबर को ASI  को रिपोर्ट पेश करना निर्धारित था, लेकिन ASI  के एक सीनियर अधिकारी के अस्वस्थ होने की वजह से रिपोर्ट पेश नहीं हो सकी. इसके बाद जिला न्यायालय ने हर हाल में 18 दिसंबर तक रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया था. 92 दिनों तक चले आर्कियोलॉजिकल सर्वे आफ इंडिया के बाद ASI द्वारा चार बार वाराणसी जिला न्यायालय से रिपोर्ट तैयार करने के लिए अतिरिक्त अवधि की मांग की जा चुकी है. कोर्ट ने बार-बार अतिरिक्त समय मांगने के लिए एएसआई को फटकार भी लगाई थी. ऐसे में माना जा रहा है कि आज कोर्ट में रिपोर्ट पेश हो जाएगी. 
 
वाराणसी कचहरी में चुनावी माहौल
दूसरी तरफ वाराणसी कचहरी में इन दिनों चुनावी माहौल का दौर भी देखा जा रहा है. सेंट्रल बार एसोसिएशन और बनारस बार एसोसिएशन का चुनाव होना है, जिसमें अधिवक्ता काफी जोश और उत्साह के साथ सम्मिलित हो रहे हैं. आज 18 दिसंबर को वाराणसी जिला न्यायालय में आर्कियोलॉजिकल सर्वे आफ इंडिया के रिपोर्ट पेश करने की तिथि निर्धारित है, इसको लेकर पूरे शहर के साथ-साथ देश की निगाह भी इस पर टिकी हुई है.
 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश और टिन्नू यादव के रिश्तेदार होने का दावा निशिकांत दुबे को पड़ा भारी! लखनऊ-इटावा में होगी FIR
अखिलेश और टिन्नू यादव के रिश्तेदार होने का दावा निशिकांत दुबे को पड़ा भारी! लखनऊ-इटावा में होगी FIR
लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात की मौत, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप
लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात की मौत, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप
राम मंदिर चढ़ावा मामला: CCTV, कैश और गबन की पूरी कहानी बयां कर रही SIT रिपोर्ट, इन लोगों पर उठे सवाल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: CCTV, कैश और गबन की पूरी कहानी बयां कर रही SIT रिपोर्ट, इन लोगों पर उठे सवाल
यूपी चुनाव में 100 सीटों के लिए अखिलेश यादव के इस प्लान से BJP हो जाएगी हैरान! BSP को भी लगेगा झटका?
यूपी चुनाव में 100 सीटों के लिए अखिलेश यादव के इस प्लान से BJP हो जाएगी हैरान! BSP को भी लगेगा झटका?

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Kirti Azad On Ram Mandir: 'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम सिंह जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
Karur Stampede: करूर भगदड़ केस में थलापति विजय को SC से राहत, DMK को फटकार- 'सुप्रीम कोर्ट को राजनीतिक लड़ाई का मंच न बनाएं'
करूर भगदड़ केस में थलापति विजय को SC से राहत, DMK को फटकार- 'सुप्रीम कोर्ट को राजनीतिक लड़ाई का मंच न बनाएं'
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, ZIM टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता
The Odyssey First Review Out: क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
India-Indonesia Defence: जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
Mughal Era Markets: मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
Right Way To Drink Water: गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
Embed widget