एक्सप्लोरर

UP News: सब्जियों के बाद अब दाल और किराना सामान ने बिगाड़ा घर का बजट, मुरादाबाद में क्या बोले दुकानदार और ग्राहक?

Inflation Attack: बाजार आए ग्राहक मंदी का रोना रो रहे हैं. लोगों का कहना है कि टैक्स बहुत ज्यादा लगने से लोगों के करोबार ठप हो गये हैं. ऊपर से महंगाई ने जीना दूभर कर दिया है.

UP News: आम आदमी को महंगाई से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है. खाने-पीने के सामान महंगा होने से लोगों को ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ रही है. सब्जियों के बाद अब दालों और किराना सामानों का दाम भी बढ़ गया है. आम आदमी की जेब पर महंगाई की मार दोतरफा पड़ रही है. मुरादाबाद के किराना बाजार में अरहर की दाल 150 रूपये से 160 रूपये किलो बिक रही है. पहले 100 से 110 रुपये किलो में मिलने वाली दाल पर लोगों को ज्यादा खर्च करना पड़ रहा है. जीरा भी आम लोगों को रुला रहा है. 250 रुपये प्रति किलो बिकने वाला जीरा अब 700 का मिल रहा है. दुकानदारों का कहना है कि ऊपर से माल महंगा आ रहा है. सरसों का तेल 120 से 135 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

आम आदमी को महंगाई से कब मिलेगा छुटकारा?

अन्य सभी दालों पर लगभग 10 से 15 रुपये किलो की बढ़ोतरी हो गई है. चीनी के भी रेट बढ़े हुए हैं. चीनी भी 40 रुपये किलो थोक में बिक रही है. पहले दाम 25 से 30 रुपये प्रति किलो था. आदमी को खाने-पीने का सामान खरीदने से पहले सोचना पड़ रहा है. दुकानदारों का कहना है कि लोगों की आमदनी कम हुई है और महंगाई बढ़ी है. इसलिए बिक्री पर असर पड़ रहा है. बरसात को भी दुकानदार महंगाई के पीछे वजह बताते हैं.

'घरेलू बजट बिगड़ने से बाजार में ग्राहक कम आ रहे'

उनका कहना है कि घरेलू बजट बिगड़ने से बाजार में ग्राहक कम आ रहे हैं. बाजार आए ग्राहक मंदी का रोना रो रहे हैं. सब्जियां हों या फिर दाल-चीनी सब कुछ महंगे हो गए हैं. बाजार में लहसुन 200 रुपए प्रति किलो मिल रहा है. लोगों का कहना है कि टैक्स बहुत ज्यादा लगने से लोगों के करोबार ठप हो गये हैं. ऊपर से महंगाई ने जीना दूभर कर दिया है. होल सेल और रिटेल दोनों जगह ग्राहक और दुकानदार महंगाई से परेशान हैं.

UP Crime: कानपुर में महंगा पड़ा फरियादी लड़की को कमरे पर बुलाना, अश्लील चैट वायरल होने के बाद नप गए दारोगा

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
Ram Mandir Case: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
राम मंदिर विवाद: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
Meerut News: ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
ललिता गौतम हत्याकांड: कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget