एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में JKG पाम कोर्ट सोसाइटी के निवासियों का प्रदर्शन, रजिस्ट्री और सुविधाओं की मांग तेज

Greater Noida News: निवासियों का कहना है कि 2020 में पजेशन मिलने के बाद से ही लगातार रजिस्ट्री की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है. सोसाइटी में 500 से अधिक परिवार रह रहे हैं.

यूपी के ग्रेटर नोएडा वेस्ट में जेकेजी पाम कोर्ट सोसाइटी के निवासी रविवार को एकजुट होकर सड़क पर उतर आए. करीब पांच साल से अपने फ्लैट्स में रह रहे परिवारों ने बिल्डर के खिलाफ रजिस्ट्री शुरू कराने और मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया.

प्रदर्शन के दौरान निवासियों ने जुलूस निकाला और हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की. कई फ्लैट ओनर्स ने तो अपने घरों की बालकनी में ही “रजिस्ट्री करो” के बैनर टांगकर बिल्डर पर दबाव बनाया

2020 में मिला था पजेशन

निवासियों का कहना है कि 2020 में पजेशन मिलने के बाद से ही लगातार रजिस्ट्री की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है. सोसाइटी में 500 से अधिक परिवार रह रहे हैं, जो कानूनी दस्तावेजों के अभाव में असुरक्षा की स्थिति में जीने को मजबूर हैं. प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि बिल्डर पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का 20 करोड़ रुपये से अधिक बकाया है, जिसके कारण रजिस्ट्री अटकी हुई है.

सीनियर सिटीजंस से लेकर युवा परिवारों तक, सभी ने इस विरोध में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. निवासियों का कहना है कि बिल्डर नए फ्लैट्स की बिक्री तो कर रहा है, लेकिन पुराने खरीदारों को उनके अधिकार से वंचित किया जा रहा है.

इतना ही नहीं, फ्लैट्स के री-सेल पर बिल्डर द्वारा 1000 से 1500 रुपये प्रति स्क्वायर फुट तक का ट्रांसफर चार्ज वसूला जा रहा है, जिससे खरीदारों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है.

प्राधिकरण कार्यालय का होगा घेराव

बैठक में निवासियों ने निर्णय लिया कि यदि जल्द ही रजिस्ट्री प्रक्रिया शुरू नहीं की गई तो वे सामूहिक रूप से प्राधिकरण कार्यालय का घेराव करेंगे और बड़े आंदोलन की राह अपनाएंगे. निवासियों का कहना है कि उन्हें पानी, बिजली और सुरक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं को लेकर भी आए दिन परेशानियां झेलनी पड़ती हैं, लेकिन बिल्डर इन मुद्दों पर भी ध्यान नहीं देता.

सोसाइटी के निवासियों ने प्राधिकरण और सरकार से हस्तक्षेप कर रजिस्ट्री की प्रक्रिया जल्द शुरू कराने की मांग की है. उनका कहना है कि जब तक रजिस्ट्री पूरी नहीं होती, तब तक उन्हें अपने मकानों पर कानूनी हक नहीं मिल पाएगा और हर परिवार असुरक्षा के माहौल में जीने को मजबूर रहेगा.

ईरोस सम्पूर्णम सोसाइटी निवासियों ने की बैठक

मूलभुत सुविधाओं की मांग को लेकर ईरोस सम्पूर्णम सोसाइटी निवासियों ने रविवार को एक बैठक की. बैठक में बिल्डर के खिलाफ कानूनी रास्ता अपनाने का निर्णय लिया है.

बैठक में सभी ने मिलकर बिल्डर की जिद का कड़ा विरोध किया है और कहा कि वर्तमान समस्याओं का समाधान शांतिपूर्ण और कानूनी तरीके से करवाएंगे. निवासियों का कहना है कि उनसे दोहरा कॉमन एरिया का बिजली चार्ज वसूला जा रहा है. साथ ही डीजी पॉवर, पानी और मेंटेनेंस की सुविधा लचर है.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन का लव मैरिज पर बड़ा बयान, 'कभी-कभी लड़के और लड़कियां...'
यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन का लव मैरिज पर बड़ा बयान, 'कभी-कभी लड़के और लड़कियां...'
चंपत राय ने अनिल मिश्रा और बैंक मैनेजर पर उठाए सवाल, SIT को दिए बयान में और क्या-क्या कहा?
चंपत राय ने अनिल मिश्रा और बैंक मैनेजर पर उठाए सवाल, SIT को दिए बयान में और क्या-क्या कहा?
धामी सरकार का बड़ा फैसला, 9.80 लाख लाभार्थियों को DBT से पेंशन, योजनाओं पर 25 साल का विजन
धामी सरकार का बड़ा फैसला, 9.80 लाख लाभार्थियों को DBT से पेंशन, योजनाओं पर 25 साल का विजन
बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कमेटी अध्यक्ष का निजी सचिव निलंबित
बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कमेटी अध्यक्ष का निजी सचिव निलंबित

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget