एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडा: 2 साल से बंद पड़े स्वास्थ्य केंद्र को खोलने की मांग, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन 

साकीपुर गांव ग्रेटर नोएडा के बीचों-बीच है. इसके इर्द-गिर्द अल्फा, बीटा, गामा और डेल्टा सेक्टर बने हुए हैं. लेकिन, आज भी ये गांव मूलभूत सुविधाओं से वंचित है. लगभग 10 हजार की आबादी वाले इस गांव में एक भी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र नहीं है.

ग्रेटर नोएडा: यूपी के ग्रेटर नोएडा में गांवों की स्थिति बदहाल है. स्वास्थ्य विभाग ग्रेटर नोएडा के गांव साकीपुर की लगातार अनदेखी करता नजर आ रहा है. प्राधिकरण भी गांव की समस्याओं पर ध्यान नहीं देता. साकीपुर गांव में एलजी कंपनी की तरफ से स्थापित स्वास्थ्य केंद्र पर लगभग 2 साल से ताला लगा हुआ है. यहां पर दो साल से कोई स्वास्थ्य कर्मी नहीं आया है. ग्रामीणों ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग, अथॉरिटी से की है. लेकिन, आज तक स्वास्थ्य केंद्र का ताला नहीं खुल पाया है. ग्रामीणों को तीसरी लहर का डर सताने लगा है. तीसरी लहर में बच्चे भी प्रभावित हो सकते हैं जिसे लेकर ग्रामीणों ने स्वास्थ्य केंद्र पर प्रदर्शन किया है. 

स्वास्थ्य केंद्र पर ताला लगा हुआ है
साकीपुर गांव ग्रेटर नोएडा के बीचों-बीच है. इसके इर्द-गिर्द अल्फा, बीटा, गामा और डेल्टा सेक्टर बने हुए हैं. लेकिन, आज भी ये गांव मूलभूत सुविधाओं से वंचित है. लगभग 10 हजार की आबादी वाले इस गांव में एक भी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र नहीं है. गांव में रहने वाले  समाजसेवी अमित भाटी ने बताया कि कुछ साल पहले निजी कंपनी एलजी ने यहां पर एक स्वास्थ्य केंद्र बनाया था जिसमें ग्रामीण अपने इलाज के लिए जाते करते थे. लेकिन, लगभग 2 साल हो चुके हैं यहां पर स्वास्थ्य केंद्र पर ताला लगा हुआ है. 

ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
ग्रामीण लगातार जिलाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग को सैकड़ों पत्र लिख चुके हैं कि इस स्वास्थ्य केंद्र का ताला खुलवाया जाए. लेकिन, आज तक भी किसी भी अधिकारी ने उनकी मांग पर ध्यान नहीं दिया है. अब ग्रामीणों को कोरोना की तीसरी लहर का डर सताने लगा है. साकीपुर गांव के ग्राम प्रधान पप्पू भाटी का कहना है कि अगर ये स्वास्थ्य केंद्र खुल जाता है तो ग्रामीणों की काफी मदद की जा सकती है. तीसरी लहर से बच्चे प्रभावित हो सकते हैं, इसे लेकर ग्रामीणों ने स्वास्थ्य केंद्र के ताला खोलने को लेकर प्रदर्शन किया है.

ये भी पढ़ें: 

यूपी: कोरोना के खिलाफ जंग में कारगर योगी का ट्रिपल टी फॉर्मूला, सामने आए 1 हजार से भी कम मामले

यूपी: ट्विटर पर ट्रेंड हुआ 'घोड़ी चढ़ेगा अलखराम', प्रियंका गांधी को भी दिया न्योता, जानें क्या है माजरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget