एक्सप्लोरर

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में BJP MLA के खिलाफ व्यापारियों ने लगाए पोस्टर, लिखा- 'जेवर विधायक का आना मना है'

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में बीजेपी विधायक धीरेंद्र सिंह रके विरोध में व्यापारियों ने घरों के आगे पोस्टर लगाए हैं, जिन पर लिखा है जेवर विधायक का आना मना है.

Greater Noida News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में ज़ेवर से बीजेपी विधायक धीरेंद्र सिंह को लेकर व्यापारी समाज में ज़बरदस्त ग़ुस्सा देखने को मिल रहा है. व्यापारियों ने उनके विरोध में अपनी दुकानों और घरों के सामने उनके खिलाफ पोस्टर लगाए हैं जिन पर लिखा है कि यहां ज़ेवर विधायक का आना मना है. ज़ेवर विधायक के ख़िलाफ ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. स्थानीय लोग बिलासपुर के बड़े व्यापारी के बेटे की हत्या को लेकर नाराज है. 

ख़बर के मुताबिक़ पिछले दिनों बिलासपुर क़स्बे में व्यापारी के इकलौते 16 साल के बेटे वैभव सिंघल की हत्या कर उसके शव को नहर में फेंक दिया गया था. हत्या का आरोप इसी इलाक़े में रेहे वाले माज पठान और एक नाबालिग पर लगा है. ये मामला दनकौर थाना क्षेत्र का है. हत्या के दस दिन बाद किशोर के शव को पुलिस बरामद कर पाई थी. 

बीजेपी विधायक की एंट्री पर लगाई रोक
इस घटना को लेकर व्यापारी समाज के लोग धरने पर बैठक गए थे. इस दौरान ज़ेवर से बीजेपी विधायक धीरेंद्र सिंह पीड़ित परिवार से मिलने नहीं पहुंचे थे, जिसे लेकर व्यापारियों में काफ़ी नाराज़गी देखने को मिल रही थी. व्यापारियों ने अपने इसी ग़ुस्से को दिखाने के लिए बिलासपुर में बीजेपी विधायक के खिलाफ पोस्टर लगा दिए. इन पोस्टरों पर इनकी और से साफ तौर पर लिखा गया कि 'जेवर विधायक का यहां आना मना है.' 

बीजेपी विधायक से क्यों नाराज हैं लोग
पुलिस ने हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. लेकिन विधायक ने जिस तरह से अपने क्षेत्र के लोगों की अनदेखी की और उनके दुख में शामिल नहीं हुए इसके बाद लोगों की नाराज़गी बढ़ गई. लोगों का कहना है कि उन्होंने हमेशा बीजेपी विधायक का झंडा उठाया है. उनके समर्थन में खड़े रहे हैं लेकिन, जब उन्हें जरुरत हुई तो विधायक उनका साथ देने नहीं पहुँचे, इससे उनके मन को भारी ठेस पहुंची है. यही वजह है कि उन्होंने बीजेपी विधायक के बहिष्कार का एलान किया.

UP Politics: BJP के फैसले से बुरे फंसे अखिलेश यादव, सहयोगियों ने छोड़ा साथ, बिगड़ा समीकरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गरबा पंडालों के बाहर लगे 'लव जिहाद से सावधान' के पोस्टर, हिन्दू युवतियों से की अपील
गरबा पंडालों के बाहर लगे 'लव जिहाद से सावधान' के पोस्टर, हिन्दू युवतियों से की अपील
CM योगी बोले- 'प्रदेश के आर्थिक विकास को नई गति दे रही है नारी शक्ति'
CM योगी बोले- 'प्रदेश के आर्थिक विकास को नई गति दे रही है नारी शक्ति'
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, इलाके में हड़कंप
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, इलाके में हड़कंप
यूपी में चुनाव प्रचार को धार देंगे आकाश आनंद, मायावती ने दी फिर बड़ी जिम्मेदारी
यूपी में चुनाव प्रचार को धार देंगे आकाश आनंद, मायावती ने दी फिर बड़ी जिम्मेदारी

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget