एक्सप्लोरर

मानसून की पहली बारिश में डूबा ग्रेटर नोएडा, खुली प्राधिकरण की पोल, जलभराव से बेसमेंट्स में घुसा पानी

Greater Noida News: बारिश शुरू होते ही कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिससे पानी की सप्लाई भी बाधित हुई. सूरजपुर के पेट्रोल पंप में दो फीट तक पानी भरने के कारण सेवा रोकनी पड़ी.

Greater Noida Rain: ग्रेटर नोएडा शहर में सोमवार सुबह हुई पहली तेज मानसूनी बारिश ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तैयारियों की हकीकत उजागर कर दी. करोड़ों रुपये ड्रेनेज और नालियों की सफाई पर खर्च होने का दावा करने वाला तंत्र महज कागजों पर ही मजबूत नजर आया. तेज बारिश के चलते शहर की सड़कों पर पानी जमा हो गया, अंडरपास तालाब बन गए, सोसाइटियों के बेसमेंट में जलभराव हो गया और बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई.

गुलिस्तानपुर अंडरपास और 130 मीटर रोड पर पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट के पास बना अंडरपास बारिश के पानी से भर गया. अंडरपासों में फंसी स्कूल बसों और अन्य वाहनों ने कई घंटों तक यातायात को प्रभावित किया. जाम में फंसे स्कूली बच्चों के परिजनों ने नाराजगी जताई कि समय पर स्कूल पहुंचना मुश्किल हो गया.

दादरी-छलेरा-सूरजपुर रोड, टेकजोन-4, ला रेजिडेंशिया और स्प्रिंग मीडोज सोसाइटी के पास की सड़कों पर भी भारी जलभराव के कारण लोगों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ा. सूरजपुर कस्बे की मेन रोड पर तो बाइक सवारों के गिरने की घटनाएं सामने आईं.

सोसाइटियों के बेसमेंटों में तबाही मच गई. मिग्सन ग्रीन मेंशन में पाइप फटने से झरना बहने जैसी स्थिति बन गई. रिसेप्शन एरिया तक पानी पहुंच गया. गौड़ सिटी-1, पंचशील हाइनिश, सुपरटेक इको विलेज, निराला सहित अन्य सोसाइटियों के बेसमेंट जलमग्न हो गए.

पानी भरने से घंटों लंबा जाम लगा
सूरजपुर साइट-C में बने दो अंडरपासों में पानी भरने से घंटों लंबा जाम लग गया. शिवालिक होम्स और मिग्सन ग्रीन मेंशन के पास स्थित अंडरपासों में पानी निकासी की व्यवस्था नाकाम रही.

बीटा-2, अल्फा-2 और सेक्टर जू-3 में सीवर ओवरफ्लो के चलते गंदा पानी घरों में घुस गया. जू-3 के सी-ब्लॉक में पहले से झुकी हुई दीवार भी बारिश में ढह गई. RWA अध्यक्ष कर्मवीर सिंह भाटी ने निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाया.

बारिश शुरू होते ही कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिससे पानी की सप्लाई भी बाधित हुई. सूरजपुर के पेट्रोल पंप में दो फीट तक पानी भरने के कारण सेवा रोकनी पड़ी.

Baghpat News: तांत्रिक ने साथियों संग कर डाली डेयरी संचालक की हत्या, सूखे तालाब में दबाया शव

स्थानीय लोगों ने कहा कि हर बार की तरह इस बार भी जल निकासी की तैयारी शून्य रही, जिससे एक हल्की सी बारिश भी शहर के लिए भारी मुसीबत बन गई. अब लोगों ने प्राधिकरण से स्थायी समाधान की मांग की है.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में मूसलाधार बारिश, सड़कें जलमग्न, घरों में घुसा पानी
लखनऊ में मूसलाधार बारिश, सड़कें जलमग्न, घरों में घुसा पानी
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
वाराणसी में युवकों का उत्पात, Maggi के लिए फूंक दी कार
वाराणसी में युवकों का उत्पात, Maggi के लिए फूंक दी कार
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget