एक्सप्लोरर

Greater Noida: रिश्वत लेने गया था ट्रेनी दारोगा, एंटी करप्शन की टीम ने रंगेहाथ ऐसे पकड़ा

Crime News: आरोपी ने सेवानिवृत्त कमांडर राजीव सरदाना से साल 2019 में निर्माणाधीन एएमआर मॉल में 7 करोड़ के सामान चोरी होने के केस की जांच के लिए 15 लाख रुपए मांगे थे.

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) के ईकोटेक थाने में तैनात प्रशिक्षु दारोगा गुलाब सिंह राजपूत को 4 लाख की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन मेरठ (Anti-Corruption Team Meerut) की टीम ने गिरफ्तार कर लिया. आरोपी दरोगा के खिलाफ सूरजपुर कोतवाली में केस दर्ज किया गया है. पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने गुलाब सिंह को सेवा से बर्खास्त करते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए हैं. आरोपी ने सेवानिवृत्त कमांडर राजीव सरदाना से साल 2019 में निर्माणाधीन एएमआर मॉल में 7 करोड़ के सामान चोरी होने के केस की जांच के लिए 15 लाख रुपए मांगे थे. बाद में 13 लाख रुपए देने की बात तय हुई थी. पहली किस्त के तौर पर आरोपी 4 लाख लेने पहुंचा था, तभी उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

दरअसल, 20 जनवरी 2019 को एएमआर मॉल के जनरल सेक्रेटरी कर्नल वीरेंद्र भाटिया ने ईकोटेक थाना वन में केस दर्ज कराया था. आरोप था कि टेक जोन 9 में निर्माणाधीन एएमआर मॉल से जंपिंग मशीन, जनरेटर सेट, स्वचालित सीढ़ियों समेत करीब 7 करोड़ रुपए का सामान चोरी हो गया. मामले में किसी को नामजद नहीं किया गया था.

एंटी करप्शन की टीम ने ऐसे दबोचा
ईकोटेक 1 थाना पुलिस के मुताबिक मामले के जांच अधिकारी गुलाब सिंह ने राजीव सरदाना से केस में उसका नाम सामने आने की बात कही थी और रुपए न देने पर सरदाना और उसकी पत्नी को जेल भेजने की धमकी दी थी. राजीव सरदाना पहली किस्त के तौर पर 4 लाख देने को तैयार हो गए. उन्होंने इसकी सूचना एंटी करप्शन मेरठ टीम को दे दी. शुक्रवार को एंटी करप्शन की टीम बताए गए समय व सूरजपुर में स्थान पर पहुंच गई. दरोगा ने जैसे ही राजीव सरदाना से रुपए लिए, एंटी करप्शन की टीम ने गिरफ्तार कर लिया.

Global Investors Summit 2023: देश की प्रमुख नदियों पर रखे जाएंगे पवेलियन के नाम, जानें- किस नदी के नाम पर होगा कौन सा स्टॉल?

वहीं इससे पहले मेरठ की एंटी करप्शन यूनिट ने ही गाजियाबाद में गुरुवार (19 जनवरी) को ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के जेई सुभाष चंद्र शर्मा को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथो धर दबोचा था. 17 लाख रुपये का बिल पास करने की एवज में ठेकेदार से ये रिश्वत ली गई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: पीपलकोटी के लिए रवाना हुए CM धामी, चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की हुई है मौत
Live: पीपलकोटी के लिए रवाना हुए CM धामी, चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की हुई है मौत
यूपी में महिलाओं को कैश ट्रांसफर के मुद्दे पर सियासत, बीजेपी-सपा में छिड़ी जुबानी जंग
यूपी में महिलाओं को कैश ट्रांसफर के मुद्दे पर सियासत, बीजेपी-सपा में छिड़ी जुबानी जंग
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी; जानें अब तक क्या-क्या हुआ?
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी; जानें अब तक क्या-क्या हुआ?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
Embed widget