एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडा: कॉलेज छात्रों को ड्रग्स बेचता गिरोह पकड़ा, सरगना निकला SSB जवान

Noida News:रोहित जम्मू-कश्मीर से ड्रग्स लाकर ग्रेटर नोएडा पहुंचाता था,जबकि नकुल, जो कि एक कॉलेज में लैब टेक्नीशियन है,छात्रों से संपर्क कर नशा बेचा करता था.कृष्ण परचून की दुकान व लवकुश साइबर चलाता था

यूपी न्यूज़: ग्रेटर नोएडा नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने एक बड़े ड्रग्स रैकेट का पर्दाफाश करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जो कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के छात्रों को नशे की लत में धकेलने का घिनौना काम कर रहे थे. चौंकाने वाली बात यह है कि इस गिरोह का सरगना जम्मू-कश्मीर बॉर्डर पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (SSB) का एक जवान निकला. साथ ही एक कॉलेज का लैब टेक्नीशियन, एक साइबर कैफे संचालक और एक परचून दुकानदार भी इस अपराध में शामिल पाए गए हैं.
पुलिस ने इन चारों आरोपियों के पास से लगभग 600 ग्राम ड्रग्स बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 25 लाख रुपये आंकी गई है. यह नशा युवाओं तक पहुंचाया जा रहा था, खासतौर पर कॉलेज छात्रों को टारगेट किया जा रहा था.
एसएसबी का जवान है मास्टरमाइंड
एडीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि छात्रों को ड्रग्स बेचने की मिल रही शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई की गई. पकड़े गए आरोपियों की पहचान रोहित कुमार (36), कृष्ण (26), लवकुश तेवतिया (34) और नकुल (22) के रूप में हुई है. इनमें से रोहित एसएसबी में तैनात है और गैंग का मास्टरमाइंड है. रोहित जम्मू-कश्मीर से ड्रग्स लाकर ग्रेटर नोएडा पहुंचाता था, जबकि नकुल, जो कि एक कॉलेज में लैब टेक्नीशियन है, छात्रों से संपर्क कर नशा बेचा करता था. वहीं, कृष्ण परचून की दुकान चलाता था और लवकुश साइबर कैफे संचालित करता था. ये सभी मिलकर इलाके में नशे का नेटवर्क फैला रहे थे.
ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए होती थी सप्लाई
पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई है कि आरोपी व्हाट्सएप और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के जरिए भी छात्रों तक ड्रग्स पहुंचाते थे. नकुल का काम छात्रों से सीधा संपर्क बनाना था, जिससे वह आसानी से कैंपस के अंदर ड्रग्स सप्लाई कर सके.
फिलहाल पुलिस ने चारों आरोपियों को जेल भेज दिया है और ड्रग्स रैकेट के अन्य संभावित लिंक की तलाश की जा रही है. इस कार्रवाई ने न केवल सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि यह भी दर्शाया है कि कैसे शैक्षणिक संस्थानों के आसपास नशे का जाल फैलाया जा रहा है. पुलिस की टीम ने कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में सघन निगरानी का आश्वासन दिया है.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस MP तनुज पुनिया का योगी सरकार पर हमला, 'चुनाव आते ही BJP को...'
कांग्रेस MP तनुज पुनिया का योगी सरकार पर हमला, 'चुनाव आते ही BJP को...'
सपा के बागी MLA कल बीजेपी में होंगे शामिल, 2027 में टिकट तय?
सपा के बागी MLA कल बीजेपी में होंगे शामिल, 2027 में टिकट तय?
अमेठी: 8वीं क्लास की छात्रा अंशिका बनीं एक दिन की SDM, सुनीं समस्याएं
अमेठी: 8वीं क्लास की छात्रा अंशिका बनीं एक दिन की SDM, सुनीं समस्याएं
'अमेरिकी डीप स्टेट की मदद से अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस', BJP सांसद का आरोप
'अमेरिकी डीप स्टेट की मदद से अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस', BJP सांसद का आरोप

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget