एक्सप्लोरर

कानपुर में दो CMO? डॉ. हरिदत्त के निलंबन पर लगी रोक के बाद असमंजस की स्थिति

UP स्थित कानपुर में उस वक्त असमंजस की स्थिति पैदा हो गई जब डॉक्टर हरीदत्त नेमी दोबारा बतौर CMO अपने दफ्तर पहुंच गए. इस दौरान उनके बगल ही बीते दिनों नियुक्त किए गए सीएमओ डॉक्टर उदयनाथ भी मौजूद थे.

उत्तर प्रदेश स्थित कानपुर में 9 जुलाई, बुधवार को उस वक्त असमंजस की स्थिति पैदा हो गई जब डॉक्टर हरीदत्त नेमी दोबारा बतौर सीएमओ अपने दफ्तर पहुंच गए. इस दौरान उनके बगल ही बीते दिनों नियुक्त किए गए सीएमओ डॉक्टर उदयनाथ भी मौजूद थे.

कानपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. हरिदत्त नेमी ने आज अपने कार्यालय में दोबारा कार्यभार ग्रहण कर लिया है. यह घटनाक्रम इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच द्वारा उनके निलंबन और स्थानांतरण पर अंतरिम रोक लगाए जाने के एक दिन बाद सामने आया है.

डॉ. नेमी का कानपुर के जिलाधिकारी (डीएम) जितेंद्र प्रताप सिंह के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिसके चलते उन्हें 19 जून 2025 को निलंबित कर लखनऊ में महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा से संबद्ध कर दिया गया था. उनकी जगह श्रावस्ती के अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. उदयनाथ को कानपुर का नया सीएमओ नियुक्त किया गया था.

मौजूदा सीएमओ उदयनाथ ने क्या कहा?
इस संदर्भ में जब पत्रकारों ने कानपुर सीएमओ उदयनाथ से बात की तो उन्होंने कहा कि डॉ. हरिदत्त नेमी ने हाईकोर्ट के निर्देश पर कार्यभार संभाला है. कोर्ट का आदेश प्रमुख सचिव के जरिए आना चाहिए था. मेरे स्थानांतरण का आदेश प्रमुख सचिव से आया था. प्रमुख सचिव के आदेश पर कुछ होगा. फिलहाल मैं सीएमओ हूं.

हाईकोर्ट ने फैसले में क्या कहा?
इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने कानपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉक्टर हरिदत्त नेमी के निलंबन पर रोक लगा दी है. नेमी को जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के साथ विवाद के बाद राज्य सरकार ने निलंबित कर दिया था.

अदालत द्वारा सोमवार को दिये गये आदेश के अनुसार अदालत ने राज्य सरकार को अपना जवाबी हलफनामा दाखिल करने के लिए चार सप्ताह का समय दिया है. हाईकोर्ट की जस्टिस मनीष माथुर की पीठ ने 8 जुलाई 2025 को डॉ. नेमी के निलंबन आदेश को नियम-विरुद्ध मानते हुए अगली सुनवाई तक इस पर रोक लगा दी.

डॉ. नेमी ने क्या कहा?
कोर्ट ने माना कि निलंबन की प्रक्रिया में उचित विभागीय जांच और सुनवाई का पालन नहीं किया गया. इस फैसले के बाद डॉ. नेमी ने कहा, "हाई कोर्ट का यह आदेश प्रशासनिक कार्रवाइयों में निष्पक्षता और कानून के शासन को मजबूत करता है. मैं कानपुर लौटकर स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं."

'पैसे नहीं दिए तो कर दूंगा एनकाउंटर..', दारोगा ने व्यापारी को अगवा कर बनाया बंधक और दी मारने की धमकी

न्यायमूर्ति मनीष माथुर की पीठ ने नेमी द्वारा दायर याचिका पर यह आदेश पारित किया. याचिकाकर्ता ने पिछले माह 19 जून को पारित निलंबन आदेश को चुनौती दी है. याचिकाकर्ता के वकील एल पी मिश्रा ने दलील दी कि सीएमओ नेमी को बिना किसी जांच के निलंबित कर दिया गया है. अदालत ने कहा, 'प्रथम दृष्टया याचिकाकर्ता के वकील की दलीलों में दम है और उन पर विचार करने की जरूरत है.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी को भेंट की हाथ से बनाई तस्वीर, युवक को मंच पर बुलाकर दी शाबाशी और आशीर्वाद
CM योगी को भेंट की हाथ से बनाई तस्वीर, युवक को मंच पर बुलाकर दी शाबाशी और आशीर्वाद
मुरादाबाद: एक्टर आमिर खान को धमकी पर भड़कीं सपा सांसद रुचि वीरा, कहा- 'हमारे देश में...'
मुरादाबाद: एक्टर आमिर खान को धमकी पर भड़कीं सपा सांसद रुचि वीरा, कहा- 'हमारे देश में...'
मध्य प्रदेश में UCC पर CM मोहन यादव की हुंकार, बोले- 'मुस्लिम बहनों को...'
मध्य प्रदेश में UCC पर CM मोहन यादव की हुंकार, बोले- 'मुस्लिम बहनों को...'
बुलंदशहर में CM योगी, छात्रों को दिया 'पंच प्रण' और अनुशासन का मंत्र, जापान का दिया उदाहरण
बुलंदशहर में CM योगी, छात्रों को दिया 'पंच प्रण' और अनुशासन का मंत्र, जापान का दिया उदाहरण

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget