एक्सप्लोरर

नोएडा पुलिस का ऑपरेशन क्लीन जारी, 25 हजार के इनामी बदमाश के पैर में लगी गोली

Noida News: नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में एक 25 हजार के इनामी बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई. इस दौरान पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया. पुलिस को इसकी काफी समय से तलाश थी.

UP News: ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में एक 25 हजार के इनामी बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई. इस दौरान पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया, जिसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बदमाश के पास से एक तमंचा, कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई अर्टिगा कार बरामद हुई है.

घायल बदमाश की पहचान शाहिद पुत्र खुर्शीद, निवासी ओखला, नई दिल्ली के रूप में हुई है. एडिशनल डीसीपी सुधीर कुमार के अनुसार, शाहिद गौवध के मामले में वांछित था और उस पर 25,000 रू का इनाम घोषित था. वह एक शातिर अपराधी है और लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था.

सेक्टर-148 में हुई मुठभेड़

मुठभेड़ की शुरुआत उस समय हुई जब पुलिस सेक्टर-148 पुस्ता रोड के पास चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान अर्टिगा कार में सवार एक व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वह पुलिस को देख भागने लगा. पुलिस ने पीछा किया, जिस पर आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी, और मौके पर ही काबू में ले लिया गया.

फिलहाल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि शाहिद के खिलाफ अन्य मामलों की भी जानकारी जुटाई जा रही है और उसकी गैंग से जुड़ी गतिविधियों की छानबीन की जाएगी. यह मुठभेड़ पुलिस की सक्रियता और तत्परता का परिणाम है, जिससे क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था को मजबूत बल मिला है.

नोएडा पुलिस की लगातार जारी है कार्रवाई

यहां बता दें कि नोएडा पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है, जिसमें मुकदमों में वांछित और गैंग बनाकर वारदात करने वाले बदमाश शामिल है.पिछले दिनों भी पुलिस ने मुठभेड़ में आधा दर्जन से अधिक बदमाशों को गिरफ्तार किया है.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
'धर्म के पैसे चुराने का महापाप माफ नहीं', अखिलेश यादव ने साधा निशाना
'धर्म के पैसे चुराने का महापाप माफ नहीं', अखिलेश यादव ने साधा निशाना
बदरीनाथ धाम से चोरी स्वर्ण मुकुट बरामद, पुलिस ने एक साधु को किया गिरफ्तार
बदरीनाथ धाम से चोरी स्वर्ण मुकुट बरामद, पुलिस ने एक साधु को किया गिरफ्तार
वाराणसी में नौका संचालन पर रोक, इस वजह से प्रशासन ने लिया फैसला
वाराणसी में नौका संचालन पर रोक, इस वजह से प्रशासन ने लिया फैसला

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
Xप्लेन: 'चाहत' और 'हकीकत' के बीच झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'चाहत' और 'हकीकत' में झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
भरत तिवारी एनकाउंटर: STF जवान गिरफ्तार, हथियार डालने के बाद भी गोली चलाने का आरोप
भरत तिवारी एनकाउंटर: STF जवान गिरफ्तार, हथियार डालने के बाद भी गोली चलाने का आरोप
Embed widget