एक्सप्लोरर

ऑपरेशन तलाश के तहत पुलिस ने दबोचा साइबर गैंग, फर्जी बैंक खातों और सिम कार्ड से करते थे ठगी

Greater Noida News: डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चरनप्रीत सिंह, रणवीर सिंह, जगमोहन धाकड़, नवीन और आदित्य शर्मा के रूप में हुई है.

गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन तलाश के तहत सूरजपुर थाना पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने ऐसे पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जो देशभर में फैले साइबर ठगों को फर्जी बैंक खाते, डेबिट कार्ड और प्री-एक्टिवेटेड सिम कार्ड उपलब्ध कराते थे. यह गैंग अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय था और साइबर धोखाधड़ी के जरिए आम नागरिकों को करोड़ों का चूना लगा चुका है.

डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चरनप्रीत सिंह, रणवीर सिंह, जगमोहन धाकड़, नवीन और आदित्य शर्मा के रूप में हुई है. डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने जानकारी दी कि ये सभी एक संगठित साइबर नेटवर्क का हिस्सा हैं. ये लोग फर्जी गेमिंग ऐप्स, ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म और डिजिटल अरेस्ट तकनीक के जरिए पीड़ितों को डराकर उनके पैसे ठगते थे.

फर्जी खातों में ट्रांसफर करते थे ठगी की रकम

आरोपी ऐसे बैंक खाताधारकों को एक प्रतिशत कमीशन का लालच देकर उनके खातों की पूरी जानकारी और उनसे लिंक सिम का रिमोट एक्सेस हासिल करते थे. बदले में प्रति अकाउंट 15000 तक कमाते थे. इन खातों का इस्तेमाल कर साइबर अपराधी ठगी की रकम को क्रिप्टो करेंसी या अन्य फर्जी खातों में ट्रांसफर कर लेते थे.

डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि इन्हें गोपनीय सूचना और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर थाना सूरजपुर क्षेत्र के घण्टा गोलचक्कर के पास से आरोपियों को गिरफ्तार किया. इनकी तलाशी के दौरान 5 मोबाइल फोन, 8 सिम कार्ड, 7 डेबिट कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड और चेकबुक बरामद किए गए हैं.

नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है और यह जांच कर रही है कि इनके संपर्क में कितने साइबर गिरोह और बैंकिंग फ्रॉड से जुड़े लोग सक्रिय हैं. ऑपरेशन तलाश के तहत मिली यह सफलता जिले में साइबर अपराध पर बड़ी चोट मानी जा रही है.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सलहज के संदूक में बंद मिला जीजा, बीवी ने पकड़ा, की जमकर धुनाई
सलहज के संदूक में बंद मिला जीजा, बीवी ने पकड़ा, की जमकर धुनाई
चमोली टनल हादसा: विकास के बीच सुरक्षा पर बड़ा सवाल
चमोली टनल हादसा: विकास के बीच सुरक्षा पर बड़ा सवाल
ड्रग्स रैकेट का हब बना ग्रेटर नोएडा! करोड़ों की ड्रग्स के साथ 2 नाइजीरियन युवती गिरफ्तार
ड्रग्स रैकेट का हब बना ग्रेटर नोएडा! करोड़ों की ड्रग्स के साथ 2 नाइजीरियन युवती गिरफ्तार
कन्नौज में JNV छात्रों ने खाने की क्वालिटी के खिलाफ किया हंगामा, हॉस्टल के कमरों में किया कैद
कन्नौज में JNV छात्रों ने खाने की क्वालिटी के खिलाफ किया हंगामा, हॉस्टल के कमरों में किया कैद

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget