एक्सप्लोरर

UP News: कर्जे में डूबा सिक्योरिटी गार्ड तो बनाया डकैती का प्लान, बंदूक की नौंक पर की अमेजन वेयरहाउस में लूट

UP Crime News: ग्रेटर नोएडा पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से अमेजन कंपनी के वेयरहाउस से लूटी हुई तिजोरी पूरे कैश के साथ बरामद कर ली है.

Loot in Amazon Warehouse: ग्रेटर नोएडा की सूरजपुर थाना पुलिस ने अमेजन वेयरहाउस (Amazon Warehouse) में हुई लूट का खुलासा करते हुए तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इन लुटेरों के कब्जे से लूटी हुई तिजोरी और 12,25,631 रुपये  बरामद किए. इन लुटेरों में से 2 लोग वेयरहाउस पर ही पहले सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी किया करते थे उन्हीं लोगों ने यहां पर लूट की योजना बनाई.

सेंट्रल नोएडा के एडिशनल डीसीपी साद मियां खान ने बताया कि 1 जनवरी को सुबह 3 बजे अमेजन वेयरहाउस पर अज्ञात बदमाशों के द्वारा लूट की घटना को अंजाम दिया गया था. इस दौरान बाइक सवार बदमाश वेयरहाउस से तिजोरी लूट कर फरार हो गए थे. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. इस दौरान सीसीटीवी फुटेज को पुलिस को खंगाला गया और लूट का खुलासा करने के लिए चार टीम बनाई है. सीसीटीवी फुटेज में एक पल्सर मोटर साइकिल कैद हुई. उसी के आधार पर और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस इन बदमाशों तक पहुंच गई. उसके बाद पुलिस ने सूरजपुर कस्बे की श्यामविहार कॉलोनी से लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने इस दौरान औरैया निवासी राजकुमार ,बुलंदशहर के बड़ौदा निवासी सचिन और राजा को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने इन लोगों के कब्जे से अमेजन कंपनी से लूटी हुई तिजोरी पूरे कैश के साथ बरामद कर ली है. दरअसल जितना भी कैश था वह तिजोरी में ही था. उनके द्वारा इसे कई बार काटने की कोशिश की गई. इन लोगों ने तिजोरी को ग्राइंडर से काटने की कोशिश की, लेकिन यह उस में असफल रहे थे और पुलिस ने तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया. 

पकड़े गए आरोपियों में राजकुमार और सचिन पहले इसी वेयरहाउस में सिक्योरिटी की नौकरी किया करते थे, लेकिन 3 से 4 महीने पहले इन्होंने नौकरी छोड़ दी थी. पूछताछ में इन  लोगों ने बताया कि जब वे लोग यहां पर सिक्योरिटी की नौकरी करते थे तो उन्हें इसकी पूरी जानकारी थी. उन्हें यह पता था कि 1 तारीख को यहां पर स्टाफ भी कम रहेगा और उस दिन कैश भी ज्यादा रहेगा. उसी को लेकर उन्होंने सुबह के समय 3:00 बजे वेयर हाउस पर धावा बोला और कर्मचारियों को गन प्वाइंट पर लेकर तिजोरी को वहां से लेकर फरार हो गए.

खान ने आगे बताया कि इन लोगों पर काफी ज्यादा कर कर्ज हो गया था. कर्ज उतारने के लिए ही इन्होंने लूट की योजना बनाई. यह 15 दिनों से लूट की तैयारियों में लगे हुए थे. यह केवल सही समय की तलाश कर रहे थे. इन्हें पता था कि 1 तारीख को यहां पर कैश ज्यादा होगा और सुबह को स्टाफ भी कम होगा. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इनसे लूटा हुआ पूरा कैश बरामद कर लिया गया है. तिजोरी को तोड़ने में यह नाकामयाब रहे इसलिए तिजोरी में से एक भी रुपया निकाल नही पाए. इन लोगों के खिलाफ कोई भी मुकदमा दर्ज नहीं है. इन लोगों ने पहली बार किसी लूट की घटना को अंजाम दिया था.

ये भी पढ़ें:- सीएम भूपेश बघेल ने पीएम मोदी को बताया जुनूनी, बताया राहुल गांधी और खरगे में किसे मानेंगे नेता?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपोत्सव-2026 से पहले अयोध्या में UPSTDC की सौगात, 6 घंटे में होंगे धार्मिक स्थलों के दर्शन
दीपोत्सव-2026 से पहले अयोध्या में UPSTDC की सौगात, 6 घंटे में होंगे धार्मिक स्थलों के दर्शन
'UP में UCC' वाले अमित शाह के ऐलान पर कपिल सिब्बल बोले- पहले भी कई ख्वाब दिखाए
'UP में UCC' वाले अमित शाह के ऐलान पर कपिल सिब्बल बोले- पहले भी कई ख्वाब दिखाए
Joshimath Helicopter Crash LIVE: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
Live: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
मौसम विभाग के येलो अलर्ट के बाद CM धामी के निर्देश, आपदा प्रबंधन अलर्ट मोड पर
मौसम विभाग के येलो अलर्ट के बाद CM धामी के निर्देश, आपदा प्रबंधन अलर्ट मोड पर

वीडियोज

Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन; आंकड़ों ने दी गवाही
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Vivo Y600 Sale: 10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
Embed widget