एक्सप्लोरर

'पापा ने मम्मी को लाइटर से जलाकर मारा', दहेज के लिए मारी गई निक्की के मासूम बेटे ने खोली पोल

Greater Noida Nikki Murder: परिजनों का कहना है कि दोनों बहनों को शादी के बाद से ही ससुराल में लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था. कई बार पंचायत के जरिए समझौते की कोशिश की गई, लेकिन ससुराल वाले नहीं माने.

ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव से एक दर्दनाक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां कथित तौर पर दहेज की मांग पूरीहोने पर एक विवाहिता को बेरहमी से मारकर आग के हवाले कर दिया गया. मृतका की पहचान निक्की के रूप में हुई है, जिसकी शादी दिसंबर 2016 में विपिन से हुई थी.

परिजनों का आरोप है कि निक्की के ससुराल वाले लगातार 35 लाख रुपये की मांग कर रहे थे. शादी में स्कॉर्पियो गाड़ी और काफी सामान देने के बाद भी उन लोगों का लालच खत्म नहीं हुआ था. मृतका की बहन कंचन ने बहन की मौत से जुड़ी कहानी बताई है. उसके मुताबिक 21 अगस्त को निक्की के पति विपिन और उसके परिवार वालों ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की.

इसके बाद निक्की को ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग के हवाले कर दिया गया. पड़ोसियों की मदद से उसे पहले फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, फिर वहां से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया. लेकिन, रास्ते में ही निक्की ने दम तोड़ दिया.

पापा ने मम्मी को लाइटर से जलाकर मारा

इस पूरे मामले में सबसे दिल दहला देने वाला पहलू तब सामने आया जब निक्की के छोटे बेटे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया है, जिसमें वह साफ कहता है, “पापा ने मम्मी को लाइटर से जलाकर मारा.” यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है.

शादी के बाद से ही ससुराल में लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था- परिजन

निक्की की बहन कंचन ने बताया कि उनकी और निक्की दोनों की शादी एक ही परिवार में हुई थी. कंचन की शादी रोहित से और निक्की की शादी विपिन से हुई थी. परिजनों का कहना है कि दोनों बहनों को शादी के बाद से ही ससुराल में लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था. कई बार पंचायत के जरिए समझौते की कोशिश की गई, लेकिन ससुरालवाले नहीं माने.

मृतका की बहन की तहरीर मुकदमा दर्ज

पुलिस ने इस मामले में तेजी से कार्रवाई की है. कासना थाने में मृतका की बहन की तहरीर पर पति विपिन, जेठ रोहित, सास दया, और ससुर सतवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने किया अंतिम संस्कार

ग्रेटर नोएडा के एडीसीपी सुधीर कुमार ने बताया कि महिला की मौत की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया. पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार किया. फिलहाल आरोपी पति विपिन को हिरासत में ले लिया गया है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं. जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं इंस्पेक्टर हूं, इंस्पेक्टर ही रहूंगा...', चंद्रशेखर आजाद के सामने पुलिसकर्मी ने जोड़े हाथ
'मैं इंस्पेक्टर हूं, इंस्पेक्टर ही रहूंगा...', चंद्रशेखर आजाद के सामने पुलिसकर्मी ने जोड़े हाथ
अखिलेश यादव को पसंद नहीं आया सीएम योगी आदित्यनाथ का अयोध्या में दिया ये बयान, कहा- पराजय काल...
अखिलेश यादव को पसंद नहीं आया सीएम योगी आदित्यनाथ का अयोध्या में दिया ये बयान, कहा- पराजय काल...
हापुड़ में बिना सुरक्षा किट नाले में उतारे गए सफाईकर्मी, नगर पालिका पर नियमों की अनदेखी के आरोप
हापुड़ में बिना सुरक्षा किट नाले में उतारे गए सफाईकर्मी, नगर पालिका पर नियमों की अनदेखी के आरोप
राम मंदिर ट्रस्ट का पहला CEO कौन होगा? कमेटी मेंबर ने बताया- किसको नियुक्त करना होगी प्राथमिकता
राम मंदिर ट्रस्ट का पहला CEO कौन होगा? कमेटी मेंबर ने बताया- किसको नियुक्त करना होगी प्राथमिकता

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget