एक्सप्लोरर

निक्की के पति विपिन भाटी की ये इंस्टाग्राम पोस्ट हो रही वायरल, गिरफ्तारी से पहले किया था पोस्ट

निक्की मामले में एडीसीपी सुधीर कुमार ने बताया कि आरोपी ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से हमला किया था. फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस ससुराल पक्ष की भूमिका की गहनता से पड़ताल कर रही है.

उत्तर प्रदेश स्थित गौतमबुद्धनगर के नोएडा में निक्की हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर दिया है. अब तक इस मामले में मृतका की सास समेत कुल चार गिरफ्तारियां हो चुकी हैं. मृतका के पति को पुलिस ने एक मुठभेड़ में गिरफ्तार किया. वहीं जेठ और ससुर को 25 अगस्त 2025, सोमवार को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया गया.

बता दें सिरसा गांव की रहने वाली निक्की डीपीएस स्कूल की होनहार छात्रा रही थी. निक्की ने बीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद अपने परिवार और खुद का खर्च उठाने के लिए ब्यूटी पार्लर शुरू किया था. परिजनों का कहना है कि वह आत्मनिर्भर थी और किसी पर बोझ नहीं बनना चाहती थी. लेकिन शादी के बाद उसके सपनों की दुनिया उजड़ गई.

ग्रेटर नोएडा दहेज हत्याकांड में सभी आरोपी गिरफ्तार, जेठ और ससुर को पुलिस ने यूं दबोचा

निक्की के पिता भिकारी सिंह ने बताया कि उनकी बेटी को बड़े लाड़-प्यार से पाला गया. वह कभी स्कूल बस से नहीं गई, बल्कि निजी कार से पढ़ने जाती थी. परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी होने के बावजूद निक्की का विवाह ऐसे घर में हुआ, जहां दहेज की भूख कभी खत्म नहीं हुई. उन्होंने शादी में स्कॉर्पियो और बुलेट जैसी महंगी गाड़ियां भी दीं, लेकिन ससुराल वालों की मांगें लगातार बढ़ती गईं. पति विपिन भाटी और परिवार की प्रताड़ना से तंग आकर निक्की की जिंदगी दांव पर लग गई और आखिरकार उसे जला कर मौत के घाट उतार दिया गया.

विपिन की ये इंस्टा पोस्ट हो रही वायरल

घटना के बाद आरोपी पति विपिन ने गिरफ्तारी से कुछ समय पहले इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट डाली. इसमें उसने खुद को निर्दोष बताते हुए लिखा,दुनिया मुझे कातिल कह रही है निक्की, तुमने मुझे क्यों छोड़ दिया? यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

इस बीच पुलिस ने रविवार को आरोपी विपिन भाटी को गिरफ्तार किया और उससे ज्वलनशील पदार्थ की बरामदगी कराई. लेकिन सिरसा चौराहे के पास उसने अचानक उपनिरीक्षक की पिस्टल छीन ली और पुलिस टीम पर गोली चला दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, कासना पुलिस ने मृतका की सास दयावती को भी गिरफ्तार कर लिया है.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इस्लाम की बात करने वाले अब...', ओम प्रकाश राजभर ने साधा अखिलेश यादव पर निशाना
'इस्लाम की बात करने वाले अब...', ओम प्रकाश राजभर ने साधा अखिलेश यादव पर निशाना
उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित डंपर गहरी खाई में गिरा, चालक की मौके पर मौत
उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित डंपर गहरी खाई में गिरा, चालक की मौके पर मौत
Uttarakhand Weather: 14 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, भूस्खलन का बढ़ा खतरा; लोगों से सतर्क रहने की अपील
उत्तराखंड में 14 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, भूस्खलन का बढ़ा खतरा; लोगों से सतर्क रहने की अपील
Mahoba News: महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
राजपाल यादव को चेक बाउंस केस में 3 महीने की सजा, पत्नी राधा यादव पर भी लगा जुर्माना, नहीं भरा तो काटनी होगी जेल
राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव पर भी लगा जुर्माना, नहीं भरा तो काटनी होगी जेल
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget