एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडा: भूखंड बेचने के नाम पर दंपति ने की ₹1.5 करोड़ की ठगी, पैसे मांगने पर मारपीट

Greater Noida: महिला ने अपने भूखंड को 3.40 करोड़ रुपये में बेचने की बात कही. डील पक्की होने के बाद अग्रिम भुगतान डेढ़ करोड़ रुपये महिला को दे दिए. अब महिला और उसके पति ने भूखंड बेचने से मना कर दिया.

UP News: ग्रेटर नोएडा में एक दंपति पर गाजियाबाद निवासी व्यक्ति से भूखंड बेचने के नाम पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये की ठगी का आरोप लगा है. पीड़ित ने आरोप लगाया है कि रकम लेने के बावजूद आरोपी महिला ने न सिर्फ जमीन बेचने से इनकार कर दिया, बल्कि पैसे मांगने पर चेक थमाया जो बैंक में बाउंस हो गया. बाद में महिला, उसके पति और तीन अज्ञात लोगों ने मारपीट भी की. अब न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है.

गाजियाबाद निवासी पीड़ित प्रदीप गुप्ता का कहना है कि कुछ समय पहले एक व्यक्ति के माध्यम से उनकी मुलाकात अंसल गोल्फ लिंक-1 सोसाइटी, ग्रेटर नोएडा में रहने वाली महिमा नामक महिला से हुई थी. महिला ने सोसाइटी में स्थित अपने भूखंड को 3.40 करोड़ रुपये में बेचने की बात कही. डील पक्की होने के बाद प्रदीप ने बतौर अग्रिम भुगतान डेढ़ करोड़ रुपये महिला को दे दिए. लेकिन रकम मिलने के बाद महिला और उसके पति ने भूखंड बेचने से मना कर दिया.

रकम वापसी के चेक बाउंस

प्रदीप द्वारा पैसे की मांग करने पर महिला ने कुछ चेक दिए, जो बैंक में बाउंस हो गए. जब उन्होंने दोबारा पैसे की मांग की तो आरोप है कि महिला ने पति और तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर मारपीट की. पुलिस से शिकायत पर कोई कार्रवाई न होने पर प्रदीप ने कोर्ट का सहारा लिया. कोर्ट के आदेश पर बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच जारी है, जल्द कार्रवाई की जाएगी.

यहां बता दें कि नोएडा-गाजियाबाद में धोखाधड़ी से प्रॉपर्टी बेचने का धंधा खूब जोरों पर है. इससे पहले भी इस तरह की कई शिकायतें सामने आतीं रहीं हैं. लेकिन बावजूद इसके ये गोरखधन्धा जारी है. लोगों को निवेश और खरीद-बेच के नाम पर खूब ठगा जा रहा है.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget