एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडा में बनेगा ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, निवेश और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी रफ्तार

Noida News: इस सेंटर के माध्यम से विभिन्न मल्टीनेशनल कंपनियों को व्यापार और निवेश के लिए बेहतरीन अवसर और मजबूत बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराया जाएगा. सरकार पहले ही GCC नीति को स्वीकृति दे चुकी है.

UP News: ग्रेटर नोएडा,ग्रेटर नोएडा में वैश्विक स्तर का ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) विकसित किए जाने की योजना पर तेजी से काम शुरू हो गया है. इस सेंटर के माध्यम से विभिन्न मल्टीनेशनल कंपनियों को व्यापार और निवेश के लिए बेहतरीन अवसर और मजबूत बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराया जाएगा.

इस संबंध में इनवेस्ट यूपी के सीईओ विजय किरण आनंद और एसीईओ शशांक चौधरी ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय में उच्चस्तरीय बैठक की. बैठक में प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस, प्रेरणा सिंह और सुमित यादव समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए. बैठक में ग्रेटर नोएडा के तेजी से विकसित होते इंफ्रास्ट्रक्चर और निवेश के अनुकूल माहौल को प्रेजेंटेशन के जरिए प्रस्तुत किया गया.

विदेशी निवेश के लिए प्रयास

प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार की पहल पर यह परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है. उनका उद्देश्य है कि ग्रेटर नोएडा को ग्लोबल बिजनेस हब के रूप में विकसित किया जाए और बड़े पैमाने पर विदेशी निवेश को आकर्षित किया जाए. खासकर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के संचालन से पहले इस क्षेत्र को तैयार करना प्राथमिकता में है. बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार पहले ही ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर नीति को स्वीकृति दे चुकी है, जिससे ऐसी परियोजनाओं को सरकारी समर्थन और मार्गदर्शन मिल रहा है.

ग्रेटर नोएडा को मिलेगी नई पहचान

बैठक के बाद दोनों अधिकारियों ने इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप ग्रेटर नोएडा लिमिटेड (IITGNL) का दौरा भी किया और यहां की सुव्यवस्थित सड़कों, सुविधाओं और औद्योगिक ढांचे की जमकर सराहना की. यह परियोजना ग्रेटर नोएडा को वैश्विक निवेश मानचित्र पर प्रमुख स्थान दिलाने में सहायक सिद्ध हो सकती है. इस टाउनशिप से न सिर्फ उद्योग बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार भी बढ़ेगा. लगभग सभी क्षेत्रों में स्किल्ड लोगों की डिमांड बढ़ेगी. इसमें एनसीआर के साथ-साथ यूपी के बाकी एरिया के लोगों को भी फायदा मिलेगा. ग्रेटर नोएडा के साथ ही यूपी की तस्वीर भी बदलेगी.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
अतीक के परिवार से मिलीं अखिलेश की विधायक, अबान की मौत पर जताया दुख
अतीक के परिवार से मिलीं अखिलेश की विधायक, अबान की मौत पर जताया दुख
'हम बहन मानते...', BSP से निष्कासन के बाद बोले अंटू मिश्रा
'हम बहन मानते...', BSP से निष्कासन के बाद बोले अंटू मिश्रा
'ये एक सांसद के विशेषाधिकार का हनन...', क्यों बोले अखिलेश?
'ये एक सांसद के विशेषाधिकार का हनन...', क्यों बोले अखिलेश?

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
Global Rich List 2026: किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
Embed widget