एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडा में 29वें दिन भी जारी रहा किसानों को धरना, मांगे पूरी नहीं होने तक आंदोलन की चेतावनी

UP News: ग्रेटर नोएडा के सैकड़ों किसान अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 29 दिन से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. किसानों का कहना है कि जब तक मांगे नहीं मानी जातीं तब आंदोलन चलता रहेगा.

Grater Noida News: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के गेट पर किसानों का अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को 29वें दिन भी जारी रहा. एक माह होने जा रहा है लेकिन किसान उठने को तैयार नहीं हैं. इस बीच प्राधिकरण के अधिकारियों द्वारा किसानों को मानने का प्रयास विफल रहा. धरने का नेतृत्व कर रहे भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारियों ने कहा है कि जब तक मांगे पूरी नहीं हो जाती आंदोलन जारी रहेगा. 

अनिश्चितकालीन धरने में बारी- बारी से 48 गांवों के किसान शामिल हो रहे हैं. भारतीय किसान यूनियन (BKU) अराजनैतिक के नेतृत्व में जमीन अधिग्रहण से प्रभावित अधिसूचित क्षेत्र के किसान बीते 7 जून से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के गेट पर धरने पर बैठे हैं. पुश्तैनी- गैर पुश्तैनी का भेद खत्म करने, जमीन अधिग्रहण के एवज में 10 फीसदी विकसित भूखंड, 64.7 फीसदी अतिरिक्त मुआवजा, लीजबैक व रोजगार आदि मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है.

'मांगे पूरी नहीं होने तक जारी रहेगा धरना'
किसान धरना स्थल पर ही महापंचायत और पैदल मार्च निकाल आक्रोश व्यक्त कर चुके हैं. प्राधिकरण द्वारा लिखित आश्वासन न दिए जाने पर किसानों में नाराजगी बढ़ती जा रही है. संगठन के जिलाध्यक्ष चौधरी महेंद्र मुखिया का कहना है कि जब तब सभी मांगें पूरी नहीं हो जाएंगी, आंदोलन जारी रहेगा. प्राधिकरण द्वारा पूर्व में कई बार आश्वासन दिया गया,लेकिन समस्या का निस्तारण नहीं हुआ. जमीन अधिग्रहण से प्रभावित किसान अपने हक के लिए इधर- उधर भटकते रहते हैं. इसलिए सबने निर्णय लिया है कि जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा.

वहीं ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी हिमांशु वर्मा का कहना है कि धरने पर बैठे किसानों को नीतिगत मांगों को पूरा कराने का आश्वासन दिया गया है. आबादी भूखंड आवंटित करने की प्रक्रिया चल रही है. गांवों में कैंप लगाकर छह फीसदी विकसित भूखंड के लिए पात्रता सूची तैयार की जा रही है. किसानों की समस्याओं के निस्तारण का प्रयास जारी है.

ये भी पढ़ें: काशी का लक्खा मेला 7 जुलाई से होगा शुरू, भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में उमड़ेगा भक्तों का सैलाब

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव में AAP-सपा का होगा गठबंधन? संजय सिंह ने की अखिलेश यादव से मुलाकात
यूपी चुनाव में AAP-सपा का होगा गठबंधन? संजय सिंह ने की अखिलेश यादव से मुलाकात
गढ़मुक्तेश्वर में गंगा का रौद्र रूप! बाढ़ की चपेट में आए कई गांव
गढ़मुक्तेश्वर में गंगा का रौद्र रूप! बाढ़ की चपेट में आए कई गांव
रामपुर में फर्जी निकली बच्चों की नदी पार करने वाली तस्वीरें, 6 पर केस
रामपुर में फर्जी निकली बच्चों की नदी पार करने वाली तस्वीरें, 6 पर केस
नोएडा में 13 दिन तक धारा 163 लागू, मंदिर-मस्जिद पर भी निर्देश, जानें वजह
नोएडा में 13 दिन तक धारा 163 लागू, मंदिर-मस्जिद पर भी निर्देश, जानें वजह

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
Embed widget