एक्सप्लोरर

काशी का लक्खा मेला 7 जुलाई से होगा शुरू, भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में उमड़ेगा भक्तों का सैलाब

UP News: भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा, भाई बलराम के साथ काशी के भक्तों को दर्शन दे रहे हैं. शाम तकरीबन 4:30 बजे भगवान जगन्नाथ पालकी में सवार होकर रथयात्रा स्थल पहुंचें.

Varanasi News: काशी में शनिवार (6 जुलाई) से भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा, भाई बलराम के साथ भक्तों को दर्शन दे रहे हैं. शाम तकरीबन 4:30 बजे भगवान जगन्नाथ पालकी में सवार होकर रथयात्रा स्थल पहुंचें, जहां कल से काशी में रथ यात्रा मेले की शुरुआत हो जाएगी. यह रथ यात्रा मेला काशी के मशहूर लक्खा मेले में शुमार है. तीन दिनों तक वाराणसी का यह रथ यात्रा मेला धूमधाम से आयोजित होगा, जिसमें लाखों श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए उमड़ेंगे.

काशी को परंपराओं का शहर कहा जाता है. इसी कड़ी में सृष्टि के पालनहार भगवान विष्णु के अवतार माने जाने वाले भगवान जगन्नाथ 14 दिनों तक अस्वस्थ रहते हैं. इस दौरान भक्तों द्वारा उन्हें स्वस्थ होने के लिए काढ़ा पिलाया जाता है और आज प्रातः भोर में भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भाई बलराम के साथ पुनः  स्वस्थ होकर भक्तों को दर्शन दे रहे हैं. वाराणसी के अस्सी स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर पर दर्शन करने के लिए सुबह से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है. इसके बाद आज शाम भगवान जगन्नाथ पालकी में सवार होकर अस्सी चौराहा दुर्गाकुंड होते हुए रथ यात्रा के लिए निकलेंगे .

कल से लगेगा वाराणसी का विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा मेला
भगवान जगन्नाथ का रथ कल रथयात्रा स्थल से उठेगा जिसको देखने के लिए सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ देखी जाती है. यह रथ यात्रा मेला काशी के विश्व प्रसिद्ध लक्खा मेला में भी शुमार है. यह तीन दिनों तक धूमधाम से आयोजित किया जाएगा.  इस दौरान श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए काशी से ही नहीं दूसरे जनपद से भी पहुंचते हैं. भगवान जगन्नाथ को तुलसी की माला चढ़ाई जाती है. इसके अलावा इस बार भगवान जगन्नाथ और उनके परिवार को 40 प्रकार की विशेष नानखटाई प्रसाद के रूप में चढ़ाई जाएगी.

ये भी पढ़ें: Hathras Stampede: हाथरस हादसे के बाद एक्शन में यूपी पुलिस, बाबा के करीबियों पर शिकंजा कसना शुरू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रतापगढ़ में भारी बारिश से ढहा 100 साल पुराना मकान, 6 लोगों की मौत
प्रतापगढ़ में भारी बारिश से ढहा 100 साल पुराना मकान, 6 लोगों की मौत
उत्तराखंड में भारी बारिश रेड अलर्ट, देहरादून के सभी स्कूलों की छुट्टी
उत्तराखंड में भारी बारिश रेड अलर्ट, देहरादून के सभी स्कूलों की छुट्टी
'कश्मीर को मिले पहचान रखने का अधिकार', आर्टिकल-370 पर सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी
'कश्मीर को मिले पहचान रखने का अधिकार', आर्टिकल-370 पर सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी
'जहां भी राहुल गांधी के कार्यक्रम हों, BJP सरकार कैंसिल कर रही', अजय राय ने जताई नाराजगी
'जहां भी राहुल गांधी के कार्यक्रम हों, BJP सरकार कैंसिल कर रही', अजय राय ने जताई नाराजगी

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
'हमने चेतावनी दी थी', दिल्ली से शेख हसीना ने दबाई कौन सी नस? भड़क गया बांग्लादेश
'हमने चेतावनी दी थी', दिल्ली से शेख हसीना ने दबाई कौन सी नस? भड़क गया बांग्लादेश
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
सब्जी मंडी बनी डांस फ्लोर! 'छम्मक छल्लो' गाने पर हसीना ने लगाए कातिल ठुमके
सब्जी मंडी बनी डांस फ्लोर! 'छम्मक छल्लो' गाने पर हसीना ने लगाए कातिल ठुमके
Embed widget