एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडा में गंदा पानी होगा स्वच्छ, हर STP में लगेगा नया फिल्टर सिस्टम

Noida News: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एनजी रवि कुमार के निर्देश पर सीवर विभाग ने इस तकनीकी सुधार के लिए आईआईटी दिल्ली से DPR तैयार करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण अब अपने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट्स (STP) को तकनीकी रूप से और भी बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रहा है. एनजीटी (राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण) के निर्देशों का पालन करते हुए सभी एसटीपी में अतिरिक्त बेहतर फिल्ट्रेशन सिस्टम जोड़ा जाएगा, जिससे शोधित पानी को और भी स्वच्छ बनाया जा सकेगा.

फिलहाल ग्रेटर नोएडा में चार प्रमुख एसटीपी कार्यरत हैं. बादलपुर (2 एमएलडी), कासना (137 एमएलडी), ईकोटेक-2 (15 एमएलडी) और ईकोटेक-3 (20 एमएलडी). वर्तमान में इन संयंत्रों से निकलने वाले ट्रीटेड वाटर में फीकल कॉन्टेंट लगभग 230 मिलीग्राम प्रति लीटर है, जिसे एनजीटी ने घटाकर 100 मिलीग्राम प्रति लीटर से कम करने का निर्देश दिया है. इसके लिए टीडीएस, बीओडी और सीओडी जैसे मानकों को भी पीने योग्य पानी के स्तर के आसपास लाना अनिवार्य होगा.

IIT दिल्ली DPR तैयार करेगा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एनजी रवि कुमार के निर्देश पर सीवर विभाग ने इस तकनीकी सुधार के लिए आईआईटी दिल्ली से विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. डीपीआर अगले सप्ताह तक उपलब्ध होने की संभावना है. तकनीकी विश्लेषण के अनुसार, इस अपग्रेड के तहत प्रत्येक एमएलडी पर लगभग 20 लाख की लागत आने का अनुमान है.

त्रिस्तरीय शोधन प्रणाली लागू होगी

सीवर विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक विनोद शर्मा ने बताया कि नई प्रणाली लागू होने के बाद ग्रेटर नोएडा के एसटीपी ट्रेसरी ट्रीटमेंट प्लांट में बदल जाएंगे, यानी यहां त्रिस्तरीय शोधन प्रणाली लागू होगी. इससे न केवल जल की गुणवत्ता में जबरदस्त सुधार होगा, बल्कि यह ट्रीटेड वाटर औद्योगिक उत्पादन और पुनः उपयोग के लिए भी पूरी तरह अनुकूल हो जाएगा.
उन्होंने यह भी बताया कि तकनीकी अपग्रेडेशन के बाद जल प्रदूषण को रोकने में भी बड़ी मदद मिलेगी। इस पानी का उपयोग निर्माण कार्यों, उद्योगों, बागवानी और यहां तक कि फ्लशिंग जैसे कार्यों में किया जा सकेगा, जिससे ग्रेटर नोएडा में पेयजल स्रोतों पर दबाव कम होगा.

पर्यावरण सरंक्षण के लिए अनुकूल

सभी एसटीपी को तकनीकी रूप से अपग्रेड करने की तैयारी है. प्राधिकरण का प्रयास है कि ट्रीटेड वाटर को और स्वच्छ बनाया जाए, ताकि इसका इस्तेमाल औद्योगिक व व्यावसायिक कार्यों में हो सके. यह योजना न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अहम मानी जा रही है, बल्कि यह जल और विकास की ओर ग्रेटर नोएडा की मजबूत पहल भी साबित होगी.

एसटीपी क्षमता

बादलपुर --2 एमएलडी
कासना --137 एमएलडी
ईकोटेक-2 --15 एमएलडी
ईकोटेक-3 --20 एमएलडी

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने बताया कि सभी एसटीपी को तकनीकी रूप से अपग्रेड करने की तैयारी है. आईआईटी दिल्ली से डीपीआर बनवाई जा रही है. प्राधिकरण की कोशिश है कि ट्रीटेड वाटर को स्वच्छ बनाया जा सके. इस पानी का इस्तेमाल औद्योगिक उत्पादनों के लिए भी किया जा सकेगा.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप
हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप
तमक नाले का कहर! वैली ब्रिज बहने के बाद पाइप डालकर बनाया रास्ता, लापता जवान की तलाश
तमक नाले का कहर! वैली ब्रिज बहने के बाद पाइप डालकर बनाया रास्ता, लापता जवान की तलाश
मसूरी में ड्रग विभाग की छापेमारी से हड़कंप, कई मेडिकल स्टोर्स में मिलीं खामियां
मसूरी में ड्रग विभाग की छापेमारी से हड़कंप, कई मेडिकल स्टोर्स में मिलीं खामियां
लखनऊ में LDA का चक्कर खत्म, अब ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे आपत्ति-सुझाव
लखनऊ में LDA का चक्कर खत्म, अब ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे आपत्ति-सुझाव

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget