एक्सप्लोरर

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में घर के सामने कूड़े का ढेर मिलने पर 50 हजार जुर्माना, कई जगहों पर मिली गंदगी

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा ने मंगलवार को सेक्टर दो और तीन इलाके में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण किया. इस दौरान कई जगह गंदगी मिलने पर संबंधित एजेंसी को फटकार भी लगाई.

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से साफ-सफाई की व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए खास अभियान चलाया जा रहा है. इसी के तहत प्राधिकरण के ओएसडी संतोष कुमार ने मंगलवार को ग्रेटर नोएडा के सेक्टर दो और तीन का जायजा लिया. इस दौरान कई जगहों पर गंदगी मिली, जिसके बाद उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम को फटकार लगाई. वहीं गंदगी मिलने पर एक फर्म पर पचास हजार का जुर्माना भी लगाया. 

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने गांवों और सेक्टरों की साफ सफाई की व्यवस्था का निरीक्षण करने के लिए ओएसडी स्वास्थ्य संतोष कुमार के नेतृत्व में टीम बनाई हैं. इस टीम में स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक चेतराम सिंह भी शामिल रहे हैं. मंगलवार को ये टीम ग्रेटर नोएडा वेस्ट के अलग-अलग इलाकों में जांच के लिए पहुंची, जहां कई जगह कूड़े के ढेर और अव्यवस्था देखने को मिली. 

कूड़े का ढेर मिलने पर जताई नाराजगी
सबसे पहले स्वास्थ्य विभाग की टीम चार मूर्ति चौक पहुंची जहां उन्होंने सफ़ाई व्यवस्था की जाँच की और तिगड़ी गोलचक्कर तक पूरी व्यवस्था को देखा. इस बीच कई जगहों पर कूढ़े के ढेर मिले, जिस पर उन्होंने टीम को कड़ी फटकार भी लगाई. ओएसडी ने ज़िम्मेदारी ठेकेदारों को फ़ोन पर फटकार लगाई और तत्काल सफ़ाई कराने का निर्देश दिए और ऐसा नहीं करने पर कड़ी कार्रवाई की भी चेतावनी दी. 


Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में घर के सामने कूड़े का ढेर मिलने पर 50 हजार जुर्माना, कई जगहों पर मिली गंदगी

निरीक्षण के दौरान टीम जब सेक्टर तीन पहुंची तो यहां एक घर के सामने सीएमंडी का ढेर पड़ा मिला, जिस पर ओएसडी संतोष कुमार ने खासी नाराजगी जताई और जल्द से जल्द इसकी साफ-सफाई कराने के निर्देश भी दिए. उन्होंने संबंधित फर्म राइज इलेवन पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया. 

इस दौरान संतोष कुमार ने कहा कि ग्रेटर नोएडा में साफ-सफाई को लेकर इस तरह के औचक निरीक्षण होते रहेंगे. संबंधित एजेंसियों को इलाके की साफ-सफाई बनाए रखने को निर्देश दिए गए हैं. इस मामले में किसी तरह की कोताही नहीं बर्दाश्त की जाएगी. उन्होंने कहा कि आगे भी ये अभियान जारी रहेगा. अगर कहीं गंदगी पाई जाती है तो कार्रवाई की जाएगी. 

राजा भैया ने दिया झटका, धनंजय सिंह ने दी राहत, BJP के लिए यूपी की तीन सीटों पर अब क्या होगा?

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अकेले हो गए है...' संजय सिंह से मुलाकात पर BJP ने अखिलेश यादव को घेरा
'अकेले हो गए है...' संजय सिंह से मुलाकात पर BJP ने अखिलेश यादव को घेरा
मेरठ: SP ऑफिस में किसान नेताओं की पिटाई पर एक्शन, इंस्पेक्टर सस्पेंड
मेरठ: SP ऑफिस में किसान नेताओं की पिटाई पर एक्शन, इंस्पेक्टर सस्पेंड
CM योगी ने शहीद गुलाब सिंह को किया नमन, बोले- उनकी शहादत पीढ़ियों के लिए प्रेरणा
CM योगी ने शहीद गुलाब सिंह को किया नमन, बोले- उनकी शहादत पीढ़ियों के लिए प्रेरणा
यूपी चुनाव में AAP-सपा का होगा गठबंधन? संजय सिंह ने की अखिलेश यादव से मुलाकात
यूपी चुनाव में AAP-सपा का होगा गठबंधन? संजय सिंह ने की अखिलेश यादव से मुलाकात

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
Embed widget