एक्सप्लोरर

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने प्रदूषण फैलाने के आरोप में चार संस्थाओं पर लगाया 3 लाख का जुर्माना

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने न सिर्फ जुर्माना लगाया बल्कि दोबारा गलती पाए जाने पर जुर्माने की रकम को बढ़ाने की भी चेतावनी दी. चार संस्थाओं पर जुर्माना लगाया गया है.

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में एनजीटी के मानकों का उल्लंघन करते हुए प्रदूषण फैलाने पर चार संस्थाओं पर प्राधिकरण ने तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. जुर्माने की रकम एक सप्ताह में प्राधिकरण के खाते में जमा करने को कहा गया है. दोबारा गलती पाए जाने पर प्राधिकरण ने जुर्माने की रकम दोगुनी करने की चेतावनी भी दी है. ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण के निर्देश पर प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में प्राधिकरण की तरफ से चार और संस्थाओं पर जुर्माना लगाया गया है.

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर तीन में एचएस-टू प्लॉट आनंद बिल्डर के नाम पर आवंटित है. प्लॉट पर निर्माण सामग्री खुले में पड़ी थी. साथ ही मिक्सर प्लांट भी चल रहा था. प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक नवीन कुमार जैन ने अपनी टीम के साथ मौके पर जाकर निरीक्षण किया.

एनजीटी के नियमों की अवहेलना मिलने पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है. सेक्टर टेकजोन फोर में प्लॉट संख्या जीएच-01 (अपेक्स अल्फाबेट) के सामने 60 मीटर चौड़ी रोड की पटरी पर निर्माण सामग्री रखी गई है. मिक्सर प्लांट भी लगा है. इसकी वजह से नाले से पानी की निकासी बाधित हो रही है. प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक एनके जैन ने अपेक्स अल्फाबेट फर्म पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. सेक्टर 16 बी में 60 मीटर सर्विस रोड और आरसीसी ड्रेन का निर्माण चल रहा है.

 ड्रेन के लिए खुदाई कर मिट्टी साइट पर ही छोड़ दी गई है. इसके चलते प्राधिकरण के प्रभारी वरिष्ठ प्रबंधक ब्रह्म सिंह ने मोनी कंस्ट्रक्शन कंपनी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है. प्रभारी वरिष्ठ प्रबंधक ब्रह्म सिंह ने फ्रेंच अपार्टमेंट पर भी एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. सेक्टर 16 बी स्थित यह संस्था एनजीटी के नियमों की अवहेलना करते हुए वेस्ट मैटेरियल खुले में डाल रखा था. प्राधिकरण ने जुर्माने की रकम एनजीटी के पक्ष में जमा कराने का निर्देश दिया है. ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण ने सभी ग्रेटर नोएडावासियों से शहर को स्वच्छ बनाने में सहयोग की अपील की है.

Pintu Rajbhar Murder Case: मऊ पुलिस ने किया पिंटू राजभर हत्याकांड का खुलासा, एक आरोपी हुआ गिरफ्तार

Sultanpur News: सुल्तानपुर में गोमती नदी पर बने पुल की दुर्दशा, कुछ महीनों पहले ही हुआ था उद्घाटन

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
PM मोदी के बाद CM योगी का सोशल मीडिया को लेकर बयान, कहा- आज की आवश्यकता...अच्छा कंटेंट डालिए
PM मोदी के बाद CM योगी का सोशल मीडिया को लेकर बयान, कहा- आज की आवश्यकता...अच्छा कंटेंट डालिए
कानपुर: मैरिज हॉल में पति रचा रहा था दूसरी शादी, तभी हो गई पहली पत्नी की एंट्री; जमकर हुआ बवाल
कानपुर: मैरिज हॉल में पति रचा रहा था दूसरी शादी, तभी हो गई पहली पत्नी की एंट्री; जमकर हुआ बवाल
हापुड़ में युवक ने राहुल बनकर बनाए शारीरिक संबंध बाद में निकला मोहसिन, विधवा महिला का आरोप
हापुड़ में युवक ने राहुल बनकर बनाए शारीरिक संबंध बाद में निकला मोहसिन, विधवा महिला का आरोप

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Embed widget