एक्सप्लोरर

Pintu Rajbhar Murder Case: मऊ पुलिस ने किया पिंटू राजभर हत्याकांड का खुलासा, एक आरोपी हुआ गिरफ्तार

Pintu Rajbhar Murder Case: उत्तर प्रदेश की मऊ पुलिस को पिंटू राजभर हत्याकांड में बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Pintu Rajbhar Murder Case: मऊ जिले के थाना घोसी के अंतर्गत नवकापुरा अमिला के पास स्थित कौशल विकास प्रशिक्षण केन्द्र के संचालक पिंटू राजभर की गत 2 महीने पहले गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में गुरुवार को जनपद पुलिस ने खुलासा करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने का दावा किया है. वहीं इस मामले में एक अन्य आरोपी फरार बताया जा रहा है.

आरोपी लालू यादव ने बताया कि मेरे दोस्त आशुतोष ओझा निवासी नथनपुर थाना जीयनपुर आजमगढ़ ने अपने भाई को विदेश भेजने के नाम पर 85 हजार रुपये पिंटू राजभर पुत्र रामसमुझ निवासी चुम्मानार थाना दोहरीघाट मऊ को दिया था लेकिन वह विदेश नहीं भेज पाया और रुपये मांगने पर नहीं दे रहा था. 

आरोपी लालू यादव का कहना है कि जिसके बाद 25 जून को उसने अपने साथी रविन्द्र यादव उर्फ मास्टर पुत्र रमाकान्त निवासी रसूलपुर हमीरपुर थाना घोसी जनपद मऊ और आशुतोष ओझा के साथ पैसा मांगने रामलगन डिग्री कालेज नवकापुरा अमिला के पास स्थित कौशल विकास प्रशिक्षण केन्द्र पर पिंटू राजभर के पास गया. लेकिन पिंटू राजभर ने पैसा देने से मना कर दिया. जिसके बाद उसके साथी रविन्द्र यादव ने 12 बोर के तमंचे से गोली मारकर मोटरसाइकिल से फरार हो गये.

इस मामले में मऊ के अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने बताया कि 25 जून को हुए इस घटना की मऊ पुलिस द्वारा खुलासा कर दिया गया. इसमें पूरा मामला रुपए के लेन-देन का है, जिसमें की मृतक द्वारा विदेश भेजने के नाम पर 85 हजार रुपए लिया गया था, जिसे वापस लेने के मामले में बात इतना बढ़ गई कि दूसरे पक्ष द्वारा गोली चला दी गई, जिसमें की एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है वहीं दूसरा आरोपी फरार है. जल्द ही दूसरे भी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

इसे भी पढ़ेंः

मदरसों को सरकारी मदद दिए जाने पर HC ने उठाए सवाल, यूपी सरकार से पूछा- किस अधिकार के तहत दिया जा रहा अनुदान

Shafiqur Rahman Burke Controversial Statement: सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने गौ सरंक्षण और तालिबान को लेकर दिया विवादित बयान, जानें- क्या कहा

यह भी देखेंः

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार
CM योगी के मार्गदर्शन में भव्य होगा अयोध्या का दीपोत्सव, तैयारियों पर मंथन
CM योगी के मार्गदर्शन में भव्य होगा अयोध्या का दीपोत्सव, तैयारियों पर मंथन
UP: योगी सरकार में अब प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री होगी आसान, नामांतरण पर बड़ा अपडेट
UP: योगी सरकार में अब प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री होगी आसान, नामांतरण पर बड़ा अपडेट

वीडियोज

Mallikarjun Kharge on PM Modi News: बाप पर गई कांग्रेस पर BJP का फूटा गुस्सा! | Congress | BJP
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!
Bollywood News: 21 साल बाद फिर लौटेगी सुरों की जादुई जोड़ी, Udit Narayan और Kumar Sanu की होगी वापसी! (26.10.26)
AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
Embed widget