एक्सप्लोरर

14 साल का इंतजार खत्म...ग्रेटर नोएडा में फ्लैट खरीदारों को मिला सपनों के घर पर मालिकाना हक

Greater Noida News: इस पहल से न सिर्फ आरजी लग्जरी के खरीदारों को राहत मिली है, बल्कि यह कदम उन हजारों फ्लैट खरीदारों के लिए भी उम्मीद की किरण बन गया है.

UP News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने आरजी लग्जरी के फ्लैट खरीदारों के चेहरे गुरुवार को लंबे समय बाद मुस्कान से खिल उठे. करीब 14 साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उन्हें उनके सपनों के घर पर मालिकाना हक मिल गया. फ्लैटों की रजिस्ट्री की शुरुआत होने पर सोसाइटी में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला. इस ऐतिहासिक पल को और भी खास बनाने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, स्टांप विभाग और बिल्डर समूह ने मिलकर सोसाइटी परिसर में ही एक रजिस्ट्री शिविर लगाया, जिससे लोगों को ऑफिस के चक्कर न काटने पड़ें.

इस रजिस्ट्री शिविर का उद्घाटन दिल्ली के चांदनी चौक से सांसद प्रवीण खंडेलवाल, दादरी के विधायक तेजपाल नागर, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह, एआईजी स्टांप बृजेश कुमार, सब रजिस्ट्रार विकास गौतम, आईआरपी मनोज कुलश्रेष्ठ और आरजी ग्रुप के एमडी राजेश गोयल ने संयुक्त रूप से किया. पहले ही दिन करीब 100 फ्लैटों की रजिस्ट्री कर खरीदारों को दस्तावेज सौंपे गए. पहले चरण में कुल 750 फ्लैटों की रजिस्ट्री की जाएगी, जबकि इस पूरे प्रोजेक्ट में लगभग 1900 फ्लैट हैं, जिनका आवंटन वर्ष 2010 में हुआ था.

दादरी विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों के कारण आज कई वर्षों से अधर में लटके प्रोजेक्ट्स फिर से गति पकड़ रहे हैं. उन्होंने खरीदारों को बधाई देते हुए कहा देर आए दुरुस्त आए.

विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक खरीदार को उसके घर का मालिकाना हक मिले. उन्होंने बताया कि पहली बार सरकार ने बिल्डर-बायर विवादों को हल करने के लिए विशेष कमेटी बनाई और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सक्रिय भूमिका निभाई.

इस अवसर पर एसीईओ प्रेरणा सिंह ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट में चल रहे विभिन्न विकास परियोजनाओं की जानकारी दी. उन्होंने चार मूर्ति चौक पर अंडरपास निर्माण, शाहबेरी में प्रस्तावित एलिवेटेड रोड, जलापूर्ति नेटवर्क और 45 एमएलडी एसटीपी प्रोजेक्ट्स का जिक्र किया. उन्होंने खरीदारों के धैर्य की सराहना की और कहा कि उनकी प्रतीक्षा अब रंग लाई है.

फ्लैट प्राप्त करने वाले परिवारों में खुशी

कार्यक्रम में प्रदीप बंसल, कौशल किशोर, शुभम सिंह, अमरदीप सिंह समेत अन्य कई खरीदारों को रजिस्ट्री के दस्तावेज प्रदान किए गए. फ्लैट प्राप्त करने वाले परिवारों ने प्रसन्नता जताते हुए सरकार और प्राधिकरण का आभार प्रकट किया. इस पहल से न सिर्फ आरजी लग्जरी के खरीदारों को राहत मिली है, बल्कि यह कदम उन हजारों फ्लैट खरीदारों के लिए भी उम्मीद की किरण बन गया है जो अब भी अपने सपनों के घर की प्रतीक्षा में हैं.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद PM मोदी के बयान पर सपा भड़की, अखिलेश के चाचा बोले- अगर वो साथ हैं तो...
दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद PM मोदी के बयान पर सपा भड़की, अखिलेश के चाचा बोले- अगर वो साथ हैं तो...
'BJP नेता सहित सभी आरोपियों के गिराए जाएं घर', दोनों हाथ काटे जाने के मामले में पीड़ित की बहन
'BJP नेता सहित सभी आरोपियों के गिराए जाएं घर', दोनों हाथ काटे जाने के मामले में पीड़ित की बहन
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा क्यों नहीं ले रही मोदी सरकार? अखिलेश यादव ने इशारों में बता दी वजह!
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा क्यों नहीं ले रही मोदी सरकार? अखिलेश यादव ने इशारों में बता दी वजह!

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
CJP Protest: दिल्ली लाठीचार्ज पर चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया, 'मर्यादाएं अगर लांघी…'
दिल्ली लाठीचार्ज पर चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया, 'मर्यादाएं अगर लांघी…'
Students Protest: लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल
लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल
Embed widget