एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडा: आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर ‘संघर्ष गाथा’ कार्यक्रम, युवाओं को लोकतंत्र की अहमियत बताई

Noida News: MLC श्रीचंद शर्मा ने कहा की आपातकाल भारत के लोकतांत्रिक इतिहास का सबसे अंधकारमय अध्याय रहा है. जब संविधान, मीडिया और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को कुचला गया,. तब छात्रों ने आवाज उठाई.

ग्रेटर नोएडा में विद्यार्थी दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर आपातकाल संघर्ष गाथा कार्यक्रम का भव्य आयोजन गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में किया गया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य 1975 में लगे आपातकाल की विभीषिका को याद कर लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्षरत लोगों को सम्मानित करना और युवा पीढ़ी को लोकतंत्र की अहमियत से परिचित कराना था.
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएलसी श्रीचंद शर्मा ने कहा की आपातकाल भारत के लोकतांत्रिक इतिहास का सबसे अंधकारमय अध्याय रहा है. जब संविधान, मीडिया और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को कुचला गया, तब छात्रों और नागरिकों ने बिना भय के आवाज़ उठाई. ऐसे लोगों की स्मृति को जीवित रखना आज के युवाओं के लिए प्रेरणा है.
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने झेली थी जेल
मुख्य वक्ता मनु शर्मा कटारिया अखिल भारतीय छात्रा प्रमुख, ने एबीवीपी के ऐतिहासिक संघर्ष का उल्लेख करते हुए कहा उस दौर में एबीवीपी के कई कार्यकर्ताओं ने जेलों की यातनाएं झेली, लेकिन कभी पीछे नहीं हटे. आज 50 साल बाद जब हम उस संघर्ष को याद करते हैं, तो वह सिर्फ इतिहास नहीं, बल्कि लोकतंत्र के प्रति चेतना का जागरण है.
छात्र राजनीति की बेहद जरूरत
कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. विकास गर्ग ने मंच का संचालन किया और सभी आगंतुकों का स्वागत किया. विशिष्ट अतिथि विश्वास त्रिपाठी (रजिस्ट्रार, गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय) ने विश्वविद्यालयों में छात्र राजनीति की सकारात्मक भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देते हैं.
छात्र संगठन की भूमिका का महत्व
प्रांत संगठन मंत्री तरुण सिंह ने एबीवीपी की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और संगठन के राष्ट्रवादी दृष्टिकोण को साझा करते हुए युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी की प्रेरणा दी. कार्यक्रम का केंद्रीय संदेश यह था कि लोकतंत्र सिर्फ एक प्रणाली नहीं, बल्कि एक सतत संघर्ष है, जिसे समझने और बचाने की जिम्मेदारी नई पीढ़ी के कंधों पर है. एबीवीपी के इस आयोजन ने न केवल इतिहास को स्मरण किया, बल्कि भविष्य को दिशा देने का कार्य भी किया.
इस मौके पर विभाग संयोजक वैभव मिश्रा, जिला संयोजक देव नागर, जिला प्रमुख ओम कृष्ण, प्रांत मंत्री गौरव गौड़, प्रांत मीडिया संयोजक अभिनव वत्स, प्रांत सह सोशल मीडिया संयोजक अक्षत श्रीवास्तव, राज जादोन, यश, समेत सैकड़ों कार्यकर्ता और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
झांसी: बाबा के भेष में लंबे समय से चकमा दे रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
झांसी: बाबा के भेष में लंबे समय से चकमा दे रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
UP: दुर्गा पंडालों की ऊंचाई से DJ बजाने तक, नवरात्रों को लेकर CM योगी के कड़े निर्देश
UP: दुर्गा पंडालों की ऊंचाई से DJ बजाने तक, नवरात्रों को लेकर CM योगी के कड़े निर्देश
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget